Skip to main content

Synopsis

आईवीएफ के फायदे - इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कृत्रिम गर्भाधान की एक प्रकिया है। नि:संतानता में आईवीएफ श्रेष्ठ, सरोगेसी के अनुकूल प्रक्रिया

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कृत्रिम गर्भाधान की एक प्रकिया है।  ‘इन विट्रो’ एक लैटिन शब्द है ‘ग्लास में’ के लिए। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक प्रक्रिया है जिसमें महिला के शरीर के बाहर प्रयोगशाला में शुक्राणु को अंडे से निषेचित किया जाता है। अधिकांश मामलों में ‘आईवीएफ’  को नि:संतानता के उपचार के मामलों में  ‘अंतिम पड़ाव’  के रूप में माना जाता है, जबकि यह उन लोगों के लिए पहला और सफल कदम हो सकता है जो नि:संतानता से जूझ रहे हैं या जो केवल पारंपरिक तरीके से गभार्धान नहीं करना चाहते हैं, या  समान-सेक्स जोड़ों, स्वास्थ्य समस्या, व्यस्त कार्यक्रम के चलते संतान प्राप्ति नहीं कर पाए हैं।

इस लेख में हम यह बता रहे हैं कि आईवीएफ को गभार्धान का एक प्रभावी और लक्ष्य प्राप्ति का सर्वोत्तम तरीका क्यों माना जाना चाहिए।

 1.आईवीएफ से बढ़ाता है स्वस्थ बच्चे की संभावना

-यह प्रक्रिया दम्पति को वंशानुगत बीमारी या क्रोमोसोमल समस्याओं के लिए भ्रूण की स्क्रीनिंग करने का विकल्प प्रदान करती है। जेनेटिक स्क्रीनिंग एक शक्तिशाली नई तकनीक है, जो एक दम्पत्ति को स्वस्थ बच्चा पैदा करने में मदद करती है।

 

        2.दान किए गए अंडे या शुक्राणु का उपयोग

– इन मामलों में, क्लिनिक में अंडे को मैन्युअल रूप से निषेचित किया जा सकता है और आईवीएफ के लिए भ्रूण का उपयोग किया जा सकता है, जो कि महिला को पहली बार या दूसरी बार गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाता है।

 

         3.सरोगेसी के अनुकूल प्रक्रिया

– सबसे महत्वपूर्ण बात, आईवीएफ दम्पत्ति अगर किसी कारण से गर्भधारण नहीं करना चाहे तो इस यात्रा में तीसरे शख्स के रूप में अन्य महिला को गर्भधारण के अनुकूल बनाया जा सकता है। एक सरोगेट मां। आईवीएफ का अंतिम पड़ाव भी नि:संतानता का उपचार करने में सक्षम है क्योंकि यह सरोगेसी को मातृत्व के मार्ग का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने में सक्षम है।

        4.आईवीएफ प्रक्रिया पर नियंत्रण

– माता-पिता, जो अपने करियर, नौकरी या अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं या जिनकी अपनी पर्सनल लाइफ है और जो अपनी इच्छा से संतान प्राप्ति चाहते हैं उनके लिए आईवीएफ / सरोगेसी का बेहतर विकल्प है।

 

         5.नि:संतानता में आईवीएफ श्रेष्ठ

-जहां अन्य बांझपन उपचार बेकार साबित होते हैं वहां आईवीएफ की सफलता जादुई है। आईवीएफ को दुनिया में सबसे प्रभावी, समयबद्ध और उत्पादक नि:संतानता उपचारों में से एक माना जाता है।


Comments

Articles

2023

Guide to infertility treatments IVF

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण, कारण और इलाज

IVF Specialist

प्रेगनेंसी की खबर महिला को का�...

2023

IVF Female Infertility

What Causes High Estrogen in Women

IVF Specialist

Estrogen is a very important hormone in a female’s body. It is especially ne...

2023

IVF

How early can a pregnancy be detected in IVF?

IVF Specialist

The happy news of pregnancy arrives after the successful completion of the fer...

2022

Irregular Periods IVF

माहवारी में पेट में क्यों होता है दर्द?

IVF Specialist

महिलाओं को मासिक धर्म आने के क...

2022

IVF Guide to infertility treatments

आईवीएफ गर्भावस्था के लक्षण

IVF Specialist

प्राकृतिक गर्भधारण में विफल �...

Tools to help you plan better

Get quick understanding of your fertility cycle and accordingly make a schedule to track it

© 2024 Indira IVF Hospital Private Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy