Skip to main content

Synopsis

पढ़िए पेरिमेनोपॉज क्या है, पेरिमेनोपॉज़ के लक्षण और पेरिमेनोपॉज के दौरान क्या आप गर्भवती हो सकती हैं या नहीं इस लेख मै। जानिए पेरिमेनोपॉज का इलाज कैसे करे Indira IVF के साथ।

एक महिला जानें पेरिमेनोपॉज, 30 की उम्र में भी कर सकता है हिट रजोनिवृत्ति [मेनोपॉज] महिला में प्रजनन क्षमता की समाप्ति है। इसमें महिला के अंडे और उसमें होने वाले पीरियड्स [मासिक धर्म] बंद हो जाते है। प्रजनन क्षमता के अंत से पहले वाला पीरियड पेरिमीनोपोज कहलाता है। रजोनिवृत्ति के लिए एक पूर्वसूचक, पेरीमेनोपॉज की अवस्था एक महिला को परेशान कर सकती है। कई महिलाओं में इसके लक्षणों की शुरूआत 30 के दशक में भी हो सकती है तो कई में पेरिमेनोपॉज 40 के दशक के मध्य से शुरू हो सकता है।

पेरिमेनोपॉज से रजोनिवृत्ति का अंत आने तक का समय ‘हार्मोनल बदलाव’ के रूप में होता है।

पेरिमेनोपॉज क्या है?

-पेरिमेनोपॉज वह चरण है जहां महिला रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव करती हैं जैसे कि होट फ्लेशेज का अनुभव होना और नींद नहीं आना। इस दौरान अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं या रक्त का प्रवाह बहुत हल्का हो सकता है।

पेरिमेनोपॉज कब होता है और कब तक चलता है?

-यह अवस्था सभी के जीवन में अलग-अलग समय पर आती है। इसके लिए आपको अपने आनुवांशिक इतिहास, जीवनशैली और अपने हार्मोन बदलाव को देखना होगा लेकिन कई अध्ययन कहते हैं कि पेरिमेनोपॉज की शुरूआत 30 की उम्र में हो सकती है।

रजोनिवृत्ति के बड़े तूफान से पहले पेरिमेनोपॉज की शांत अवस्था लगभग तीन से चार साल तक रह सकती है।

पेरिमेनोपॉज के लक्षण क्या हैं?

-पेरिमेनोपॉज अवस्था के दौरान आपके शरीर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। शरीर में ये लक्षण स्वाभाविक रूप से दिखने लग जाते हैं।
अनियमित पीरियड्स, स्तन टेंडरनेस, शरीर गर्म रहना, नींद की समस्याएं, मूड में बदलाव, सेक्स की कम इच्छा होना, थकान, बार-बार यूरीन के लिए जाना आदि।

पेरिमेनोपॉज के दौरान क्या आप गर्भवती हो सकती हैं?

– पेरिमेनोपॉज के दौरान महिला यह सोचें कि अब गर्भधारण करने की संभावनाएं न्यून होती जा रही है, तो गलत है। वह असुरक्षित यौन संबंध कतई नहीं बनाए ंक्योंकि विशेषज्ञ कहते हैं कि पेरिमेनोपॉज के दौरान प्रजनन क्षमता में गिरावट के बावजूद, असुरक्षित संभोग के कारण एक महिला गर्भवती हो सकती है। हालांकि संभावना दुर्लभ है, लेकिन, इस चरण के दौरान सुरक्षित यौन संबंध रखने की ही सलाह दी जाती है।

कोई अन्य स्वास्थ्य जोखिम?

– आपको मधुमेह और प्रजनन क्षमता खत्म होने के तनाव से उच्च रक्तचाप हो सकता है। पेरिमेनोपॉज आॅस्टियोपोरोसिस, मोटापा और हृदय रोग जैसे विभिन्न रोगों के विकास के जोखिम को भी बढ़ाता है।

पेरिमेनोपॉज का सामना कैंसे करें?

यदि आप अपने कार्य को शुरू से ही एक लय के साथ करें तो आप पेरिमेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य के जोखिम को कम कर सकते हैं।
-अपने आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का नियमित रूप से सेवन करें। धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करें। स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद लें

याद रहें, यह कोई समस्या नहीं है। पेरिमेनोपॉज आने पर भी महिला एक स्वस्थ जीवन शैली जी सकती है। इसलिए, पेरीमीनोपॉज से बहादुरी से निपटने के लिए स्वयं को तैयार करें।

 


Comments

Articles

2023

Guide to infertility treatments IVF

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण, कारण और इलाज

IVF Specialist

प्रेगनेंसी की खबर महिला को का�...

2023

IVF Female Infertility

What Causes High Estrogen in Women

IVF Specialist

Estrogen is a very important hormone in a female’s body. It is especially ne...

2023

IVF

How early can a pregnancy be detected in IVF?

IVF Specialist

The happy news of pregnancy arrives after the successful completion of the fer...

2022

Irregular Periods IVF

माहवारी में पेट में क्यों होता है दर्द?

IVF Specialist

महिलाओं को मासिक धर्म आने के क...

2022

IVF Guide to infertility treatments

आईवीएफ गर्भावस्था के लक्षण

IVF Specialist

प्राकृतिक गर्भधारण में विफल �...

Tools to help you plan better

Get quick understanding of your fertility cycle and accordingly make a schedule to track it

© 2024 Indira IVF Hospital Private Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy