निल शुक्राणु: कारण, लक्षण और इलाज

Last updated: March 11, 2026

Overview

जानिए पुरुष निःसंतानता के मुख्य रूप से तीन कारण और शुक्राणु निल होने के अन्यः कारण भी | पाईये निवारण निल शुक्राणु की स्थिति में भी कैसे बनें पिता Indira IVF के साथ।

 

Introduction

पुरुष निःसंतानता (मेल इन्फर्टिलिटी ) आज के समय की एक बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या है। ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग हर छठे दंपत्ति को गर्भधारण में कठिनाई होती है, जिनमें से करीब 30-40% मामलों में कारण पुरुष से जुड़ा होता है।

इनमें से एक प्रमुख कारण है निल शुक्राणु, यानी वीर्य में शुक्राणु का पूरी तरह अनुपस्थित होना जिसे बोलचाल के तौर पर ज़ीरो स्पर्म काउंट भी कहा जाता है (zero sperm count kya hota hai)।

निल शुक्राणु क्या होता है? (Nil Shukranu Kya Hota Hai?)

निल शुक्राणु (Azoospermia) का अर्थ है पुरुष के वीर्य (Semen) में शुक्राणु (Sperm) का न होना । यह दो प्रकार का हो सकता है:

  • ब्लॉकेज वाला अजूस्पर्मिया (Obstructive Azoospermia) :

    जब शुक्राणु बनते तो हैं, लेकिन किसी रुकावट (जैसे वास डिफरेंस या एपिडिडायमिस ब्लॉकेज) के कारण बाहर नहीं आ पाते।

  • नॉन-ब्लॉकेज अजूस्पर्मिया (Non-Obstructive Azoospermia) :

    जब अंडकोष (टेस्टीस) ही शुक्राणु बनाना बंद कर देते हैं।

इस स्थिति के पीछे कई शारीरिक, हार्मोनल और जीवनशैली से जुड़े कारण हो सकते हैं।

निल शुक्राणु के लक्षण (Shukranu Ki Kami ke Lakshan)

ज़ीरो स्पर्म काउंट के कोई सीधे लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ संकेत हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए:

  • लंबे समय तक प्रयास करने पर भी संतान न होना।
  • यौन इच्छा में कमी या लिंग स्तम्भन (इरेक्शन) में समस्या का होना।
  • अंडकोष (स्क्रोटम या टेस्टिकल्स) का आकार छोटा या ढीलापन महसूस होना।
  • शरीर पर बालों की कमी या हार्मोनल असंतुलन के संकेत।
  • अगर पहले कभी संक्रमण, चोट या सर्जरी हुई हो।

कब डॉक्टर से जांच करानी चाहिए?

अगर एक साल से गर्भधारण नहीं हो रहा, तो दोनों पार्टनर्स को साथ में फर्टिलिटी जांच करानी चाहिए। याद रहे कि निःसंतानता के इलाज़ के लिये सिर्फ महिला नहीं, पुरुष की जांच भी ज़रूरी है।

निल शुक्राणु के मुख्य कारण (Nil Sperm Count Ke Mukhya Karan)

निल शुक्राणु के कई कारण हो सकते हैं, जो शरीर के अंदर और बाहर दोनों से जुड़े होते हैं।

  • हार्मोनल असंतुलन (Pituitary / LH / FSH की समस्या)

    स्पर्म बनने के लिए पिट्यूटरी ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन (LH और FSH) का संतुलन बहुत ज़रूरी है।

    इनमें गड़बड़ी होने पर शुक्राणु बनना बंद हो सकता है।

  • जेनेटिक या क्रोमोसोमल कारण

    कुछ पुरुषों में जन्म से ही Y क्रोमोसोम की गड़बड़ी या Klinefelter सिंड्रोम जैसी आनुवंशिक स्थितियाँ होती हैं, जिनसे शुक्राणु उत्पादन (स्पर्म प्रोडक्शन) प्रभावित होता है।

  • संक्रमण और अंडकोष की समस्या (इन्फेक्शन और टेस्टिकल्स की समस्या)

    मम्प्स (Mumps), यौन संक्रमण (STI), या अंडकोष में सूजन (Orchitis) भी स्पर्म बनाने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

  • ब्लॉकेज (वास डिफरेंस या एपिडिडायमिस में रुकावट)

    कभी-कभी स्पर्म बनने के बाद बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाता है। यह जन्मजात भी हो सकता है या किसी सर्जरी / संक्रमण के बाद।

  • कैंसर ट्रीटमेंट (कीमोथेरेपी / रेडियोथेरेपी)

    कैंसर इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयाँ और रेडिएशन शुक्राणु निर्माण (स्पर्म प्रोडक्शन) को प्रभावित कर सकती हैं।

  • जीवनशैली कारण

    लगातार तनाव, धूम्रपान, शराब, ड्रग्स का सेवन, मोटापा और नींद की कमी ये सभी स्पर्म प्रोडक्शन पर नकारात्मक असर डालते हैं।

जांच कैसे होती है? (Nil Shukranu ki Janch kaise karayein)

निल शुक्राणु (ज़ीरो स्पर्म काउंट) की पुष्टि के लिए कुछ विशेष जांचें की जाती हैं:

  • सीमन एनालिसिस (Semen Analysis) : यह सबसे पहली और जरूरी जांच है, जिससे पता चलता है कि वीर्य में शुक्राणु हैं या नहीं।
  • हार्मोन टेस्ट : FSH, LH, टेस्टोस्टेरोन और प्रोलैक्टिन के स्तर जांचे जाते हैं।
  • अल्ट्रासाउंड / स्कैन : अंडकोष या नलिकाओं में ब्लॉकेज या अन्य संरचनात्मक समस्या की जांच के लिए।
  • टेस्टिकुलर बायोप्सी : अगर शुक्राणु बाहर नहीं दिखते, तो सीधे टेस्टिकल्स से सैंपल लेकर देखा जाता है कि शुक्राणु बन रहे हैं या नहीं।

निल शुक्राणु का इलाज (Nil Shukranu ka Ilaj)

अच्छी बात यह है कि आज चिकित्सा में इतनी प्रगति हो चुकी है कि निल शुक्राणु वाले पुरुष भी पिता बन सकते हैं। इलाज कारण पर निर्भर करता है।

  • दवाइयों द्वारा इलाज (हार्मोनल ट्रीटमेंट )
    अगर समस्या हार्मोनल असंतुलन की है, तो डॉक्टर दवाओं या इंजेक्शनों से हार्मोन स्तर सामान्य करने का इलाज़ करते हैं।
  • माइक्रो-सर्जरी (ब्लॉकेज हटाना)
    अगर शुक्राणु बनने के बाद बाहर आने का रास्ता बंद है, तो सर्जरी से ब्लॉकेज हटाया जा सकता है।
  • टेस्टिकुलर बायोप्सी + ICSI तकनीक
    कई बार शुक्राणु अंडकोष में ही मौजूद होते हैं, जिन्हें बायोप्सी से निकाला जाता है और ICSI (Intracytoplasmic Sperm Injection) तकनीक द्वारा सीधे अंडाणु (एग) में इंजेक्ट किया जाता है।
  • IVF/ICSI तकनीकी (नवीनतम तकनीक)
    ICSI आज की सबसे प्रभावी तकनीक है, जिसमें सिर्फ एक स्वस्थ शुक्राणु से भी भ्रूण (एम्ब्रीओ) बनाया जा सकता है।
  • डोनर स्पर्म विकल्प
    अगर शरीर में शुक्राणु बिल्कुल नहीं बन रहे, तो डोनर स्पर्म का विकल्प अपनाया जा सकता है।

निल शुक्राणु की स्थिति में पिता कैसे बनें? (Nil Shukranu Mein Bhi Kaise Bane Father?)

आज के समय में अज़ूस्पर्मिया का मतलब “पिता न बन पाना” नहीं है। IVF और ICSI जैसी आधुनिक तकनीकों से कई पुरुष सफलतापूर्वक पिता बन चुके हैं।

  • ब्लॉकेज केस : सर्जरी या ICSI के जरिए शुक्राणु निकाले जा सकते हैं।
  • नॉन-ब्लॉकेज केस : बायोप्सी या डोनर स्पर्म से प्रेगनेंसी संभव है।

ICMR और WHO के अनुसार, ICSI तकनीक से ऐसे मामलों में भी 30–50% तक सफलता दर देखी गई है।

बचाव और जीवनशैली में बदलाव (Prevention & Lifestyle Changes)

  • पौष्टिक आहार लें। फल, सब्ज़ियाँ, सूखे मेवे और प्रोटीन युक्त भोजन।
  • धूम्रपान, शराब और नशे से पूरी तरह दूरी रखें।
  • तनाव कम करें। योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लें।
  • नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच (हैल्थ चेकअप) कराते रहें।

निष्कर्ष (Conclusion)

निल शुक्राणु का इलाज संभव है। बस ज़रूरत है सही समय पर जांच, योग्य फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से सलाह, और धैर्य की। समझदारी और सही दिशा में कदम उठाने से आज के समय में लगभग हर पुरुष का पिता बनने का सपना पूरा हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निल शुक्राणु क्या होता है?

 

जब वीर्य में शुक्राणु पूरी तरह अनुपस्थित हों, तो इसे निल शुक्राणु (ज़ीरो स्पर्म काउंट) या अज़ूस्पर्मिया कहते हैं।

निल शुक्राणु के लक्षण क्या हैं?

 

संतान न होना, यौन इच्छा में कमी, इरेक्शन बिलकुल या पूरी तरह न होना या हार्मोनल असंतुलन के संकेत।

शुक्राणु नहीं बनने का कारण क्या है?

 

हार्मोनल असंतुलन, अंडकोष या नलिकाओं में ब्लॉकेज, संक्रमण, कैंसर ट्रीटमेंट, या तनावपूर्ण जीवनशैली (स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल)।

निल शुक्राणु का इलाज है या नहीं?

 

हाँ, अधिकांश मामलों में इलाज संभव है। दवाओं, सर्जरी या ICSI तकनीक से ज़ीरो स्पर्म काउंट का इलाज़ किया जा सकता है।

निल शुक्राणु की जांच कैसे होती है?

 

सीमन एनालिसिस, हार्मोन टेस्ट और टेस्टिकुलर बायोप्सी से।

निल शुक्राणु में पिता कैसे बन सकते हैं?

 

IVF/ICSI तकनीक या डोनर स्पर्म के माध्यम से।

निल शुक्राणु और कम शुक्राणु (लो-स्पर्म काउंट) में क्या अंतर है?

 

लो-स्पर्म काउंट में स्पर्म कम होते हैं, जबकि निल शुक्राणु में एक भी नहीं होता।

क्या जीवन शैली बदलने से सुधार संभव है?

 

हाँ, तनाव कम करने, पौष्टिक भोजन शैली (हेल्दी डाइट) अपनाने और नशा छोड़ने से स्पर्म प्रोडक्शन बेहतर हो सकता है।

**Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer