नॉर्मल रेंज, लो और हाई AMH का क्या मतलब है? (AMH Test in Hindi)

Last updated: March 16, 2026

Overview

प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी एक ऐसा विषय है जिसे लेकर समाज में जितनी बातें होती हैं, उतनी ही गलतफहमियाँ भी मौजूद हैं। आज के भागदौड़ भरे और करियर को प्राथमिकता देने वाले समय में जब कोई महिला माँ बनने की प्लानिंग करती है, तो उसके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ‘क्या मेरे पास अभी पर्याप्त समय है?’

यह सवाल सिर्फ बढ़ती उम्र से नहीं जुड़ा है, बल्कि आपके शरीर के अंदर मौजूद माँ बनने के लिए आवश्यक एग्स से जुड़ा है, जो समय के साथ कम होते जाते हैं। इसी उलझन को सुलझाने के लिए आधुनिक मेडिकल साइंस ने हमें AMH Test जैसा एक सटीक पैमाना दिया है। फर्टिलिटी क्लिनिक में इसे 'ओवेरियन रिजर्व' (Ovarian Reserve) के नाम से जाना जाता है।

AMH Test आपको यह तय करने की आजादी देता है कि आपको अभी नेचुरल ट्राई करना चाहिए, एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) का सहारा लेना चाहिए या आईवीएफ (IVF) की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

इस आर्टिकल AMH Test in Hindi में हम इस टेस्ट की हर बारीकी को गहराई से समझेंगे ताकि आप अपनी फर्टिलिटी को लेकर एक समझदार और सही फैसला ले सकें।

 

AMH क्या है और यह क्यों जरूरी है?

एंटी-म्यूलेरियन हार्मोन (Anti-Müllerian Hormone) एक ऐसा प्रोटीन है जो महिला के अंडाशय (ovaries) के अंदर मौजूद 'एंट्रल फॉलिकल्स' (antral follicles) से निकलता है। ये फॉलिकल्स असल में वे थैलियां होती हैं जिनमें अंडे विकसित होते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, आपके अंडाशय में जितने ज्यादा फॉलिकल्स होंगे, आपके खून में एएमएच का लेवल उतना ही अधिक होगा।

जब हम AMH Test in Hindi की बात करते हैं, तो हम असल में आपके शरीर के 'ओवेरियन बैंक बैलेंस' की जांच कर रहे होते हैं। यह टेस्ट डॉक्टर को यह समझने में मदद करता है कि वर्तमान में आपके शरीर में एग्स की संख्या कितनी है। यह जानकारी उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अभी माँ नहीं बनना चाहती लेकिन भविष्य में उनका माँ बनने का प्लान होता है। AMH Test उन महिलाओं के लिए भी बड़े काम का होता है जिन्हें प्रेगनेंट होने में समस्या आ रही है।

AMH का बायोलॉजिकल क्लॉक से कनेक्शन

एक महिला अपने जीवन के सभी एग्स के साथ पैदा होती है। प्यूबर्टी के समय यह संख्या लगभग 3 से 4 लाख होती है। हर महीने, जब ओव्यूलेशन होता है, तो कई एग मैच्योर होने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ एक रिलीज होता है और बाकी खत्म हो जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ एग्स की संख्या (Quantity) और गुणवत्ता यानी क्वालिटी (Quality) दोनों कम होने लगती हैं।

यहीं पर AMH का महत्व बढ़ जाता है। यह AMH test हमें यह बता देता है कि आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक कितनी तेजी से चल रही है। अगर किसी महिला का AMH उसकी उम्र के हिसाब से कम है, तो उसे अपनी फैमिली प्लानिंग में देरी नहीं करनी चाहिए।

उम्र के हिसाब से AMH की नॉर्मल रेंज

AMH का लेवल हर महिला के लिए अलग हो सकता है, लेकिन इसमें महिला की उम्र का एक बहुत बड़ा रोल होता है। AMH लेवल के लिए यहाँ एक सामान्य गाइडलाइन दी गई है जिसे भारतीय महिलाओं के संदर्भ में सही माना जाता है।

उम्र (वर्षों में) AMH लेवल (ng/mL) फर्टिलिटी स्टेटस
20 – 25 3.0 – 5.5 पीक फर्टिलिटी यानी संतान पैदा करने का सबसे सही समय
26 – 30 2.5 – 4.0 इस उम्र तक महिला की अच्छी प्रजनन क्षमता होती है
31 – 35 1.5 – 2.5 इस रेंज में फ़र्टिलिटी में गिरावट की शुरुआत हो जाती है
36 – 40 0.7 – 1.5 इस उम्र में ओवेरियन रिजर्व यानी एग्स की संख्या कम हो जाती है
40 से अधिक 0.5 से कम अब तक एग्स बहुत कम बचते हैं और महिला मेनोपॉज़ के करीब होती है

यदि आपका लेवल 1.0 ng/mL से कम है, तो इसे 'Diminished Ovarian Reserve' कहा जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप माँ नहीं बन सकतीं, बल्कि इसका मतलब यह है कि अब आपके पास अंडों की संख्या सीमित है। अगर आप संतान चाहती हैं तो आपको प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए।

कम एएमएच (Low AMH) और प्रेगनेंसी

अगर आपका AMH लेवल कम है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कभी माँ नहीं बन पायेंगी। लेकिन आपको यह समझना होगा कि AMH सिर्फ एग्स की संख्या (Quantity) बताता है मतलब कि अभी आपकी ओवरी में कितने एग्स बचे, AMH test उनकी क्वालिटी (Quality) नहीं बताता, जिसका प्रेगनेंसी में बहुत बड़ा रोल होता है। जैसे कि, एक 28 साल की महिला जिसका एएमएच 0.9 है, उसके माँ बनने की संभावना एक 40 साल की महिला जिसका एएमएच 1.5 है से कहीं ज्यादा है। क्योंकि 28 साल की महिला के एग्स कम जरूर हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी बहुत अच्छी है। प्रेगनेंसी के लिए आपको 100 एग्स की नहीं, बल्कि सिर्फ एक स्वस्थ और अच्छी क्वालिटी के एग की जरूरत होती है।

यदि आपका AMH कम है, तो डॉक्टर आपको समय बर्बाद किए बिना IUI या IVF जैसी तकनीकों का सुझाव दे सकते हैं ताकि अभी आपके पास जितने एग्स बचे हैं उनका सही समय पर इस्तेमाल किया जा सके।

हाई एएमएच (High AMH) और पीसीओएस (PCOS)

क्या एएमएच का बहुत ज्यादा होना हमेशा अच्छा है? इसका जवाब है नहीं क्योंकि अगर आपका एएमएच लेवल 4.0 या 5.0 ng/mL से ऊपर है, तो यह PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) का लक्षण हो सकता है।

PCOS में ओवरी के अंदर बहुत सारे छोटे-छोटे फॉलिकल्स जमा हो जाते हैं, लेकिन वे एग्स रिलीज यानी ओवुलेशन (Ovulation) में बहार नहीं निकल पाते। चूंकि हर फॉलिकल AMH बनाता है, इसलिए कुल लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

यहाँ समस्या एग्स की कमी की नहीं, बल्कि उनके सही समय पर बाहर न आने की है। ऐसे मामलों में डॉक्टर लाइफस्टाइल में बदलाव और ओव्यूलेशन इंडक्शन की दवाइयों से इलाज करते हैं।

AMH Test कब और कैसे करवाना चाहिए?

AMH test आप महीने के किसी भी दिन करवा सकती हैं जो एक नार्मल ब्लड टेस्ट के माध्यम से होता है।

  • AMH test के लिए आपको खाली पेट रहने की जरूरत नहीं होती।
  • अगर आप गर्भनिरोधक गोलियाँ ले रही हैं, तो टेस्ट से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि इसकी वजह से रिपोर्ट में AMH का लेवल थोड़ा कम आ सकता है।
  • शरीर में विटामिन डी की कमी का असर AMH रिपोर्ट पड़ सकता है, इसलिए कई बार डॉक्टर AMH test से पहले विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।

आईवीएफ (IVF) की सफलता में AMH का रोल

अगर आप आईवीएफ (IVF) ट्रीटमेंट की प्लानिंग कर रही हैं, तो AMH test सबसे जरुरी होता है। इससे पता चलता है कि इंजेक्शन देने पर आपकी ओवरीज कैसा रिस्पॉन्स देंगी।

  • लो एएमएच (Low AMH): इसमें एग्स कम मिलते हैं, इसलिए डॉक्टर हाई डोज या 'नेचुरल साइकिल आईवीएफ' का सुझाव दे सकते हैं।
  • नॉर्मल एएमएच (Normal AMH): इसमें 8 से 15 एग्स मिलने की उम्मीद होती है, जो आईवीएफ की सक्सेस के लिए आइडियल होती है।
  • हाई एएमएच (High AMH): इसमें ओवरीज के ओवर-रिएक्ट करने यानी OHSS यानी ओवेरियन हाइपरस्टिम्यूलेशन सिंड्रोम (Ovarian Hyperstimulation Syndrome) का खतरा रहता है, इसलिए डॉक्टर बहुत सावधानी से और कम डोज के इंजेक्शन देते हैं।

क्या AMH लेवल को बढ़ाया जा सकता है?

AMH लेवेल को बढ़ाया नहीं जा सकता। आप जितने एग्स लेकर पैदा हुई हैं, उन्हें दोबारा पैदा नहीं किया जा सकता। हालांकि, आप अंडों की क्वालिटी में सुधार जरूर कर सकती हैं।

इसके लिए कुछ तरीके नीचे दिए गए हैं।

  • CoQ10 सप्लीमेंट: यह एग्स की ऊर्जा को बढ़ाता है।
  • स्वस्थ डाइट: हरी सब्जियां, नट्स, बेरीज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना खायें।
  • तनाव कम करें: योग और ध्यान हॉर्मोन का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • धूम्रपान और शराब से दूर रहें: ये चीजें एग्स को समय से पहले खत्म करने का काम करती हैं।

यदि आपकी उम्र 30 के आसपास है और आप अभी माँ नहीं बनना चाहतीं, तो कम AMH की स्थिति में एग फ्रीज़िंग (Egg Freezing) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे आप अपने आज के स्वस्थ अंडों को भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

AMH Test in Hindi आपको अपनी फर्टिलिटी के प्रति जागरूक करने के लिए है। एक कम AMH रिपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि आपकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

आज की मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी की बदौलत आईवीएफ और सही फर्टिलिटी मैनेजमेंट के साथ, कम ओवेरियन रिजर्व वाली महिलायें भी स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर माँ बनने हासिल कर रही हैं

अगर आपके AMH test में रिज़र्व कम आया है, तो एक अनुभवी फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलें। वे आपकी उम्र, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट (AFC) और मेडिकल हिस्ट्री को देख कर आपको सही सलाह देंगे।

याद रखें, एक सही समय पर लिया गया फैसला आपको मातृत्व के सुख के और करीब ला सकता है,चाहे वह नेचुरल ट्राई करना हो या आईवीएफ की मदद से।

अक्सर पूछे जाने जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या AMH test के लिए पीरियड्स का होना जरूरी है?

क्या तनाव की वजह से AMH कम हो सकता है?

क्या लो AMH के साथ आईवीएफ सफल हो सकता है?

क्या एएमएच की रिपोर्ट गलत हो सकती है?

क्या डाइट से एग्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है?

क्या कम AMH का मतलब मेनोपॉज़ है?

Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer