सर्विक्स को इन 5 लक्षणों से कैसे समझें (Cervix Meaning in Hindi)

Last updated: March 16, 2026

साराँश (Overview)

अगर पीरियड्स ख़त्म होने के बाद भी अजीब सा डिस्चार्ज हो रहा है या संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो रही है, तो क्या है नॉर्मल है?  जब महिलाओं के साथ ऐसा होता है, तो अक्सर वे झिझक के कारण इन्हें नज़रअंदाज़ कर देती हैं। लेकिन हो सकता है कि आपके शरीर में ऐसे कई छोटे-बड़े बदलावों का सीधा संबंध गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्विक्स (Cervix) में हो रही कुछ परेशानी से हो।

Cervix meaning in Hindi समझें, तो यह बच्चेदानी यानी यूट्रस का सबसे निचला हिस्सा है, जो इसे योनि मतलब वजाइना (Vegina) से जोड़ता है। Cervix आपकी फर्टिलिटी और प्रेगनेंसी की सेहत बताने वाला एक ज़रूरी अंग है। ओव्यूलेशन के दौरान यह शुक्राणुओं को अंदर जाने का रास्ता देता है, तो वहीं प्रेगनेंसी के दौरान यह बच्चे को नौ महीने तक कोख में संभाल कर रखने की ज़िम्मेदारी निभाता है।

दिक्कत तब आती है जब हम सर्विक्स में हो रहे बदलाव के लक्षणों को समझ नहीं पाते। भारत में महिलाएं cervix की सेहत को लेकर अक्सर लापरवाही करती हैं। जिसकी वजह से भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। शरीर किसी भी बड़ी समस्या से पहले कुछ खास लक्षण ज़रूर दिखाई देते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि cervix क्या है और वे कौन से 5 बड़े बदलाव हैं जिन्हें पहचान कर आप समय रहते अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।

सर्विक्स क्या होती है? (Cervix meaning in Hindi)

Cervix गर्भाशय यानी बच्चेदानी के निचले हिस्से को कहते हैं। यह हिस्सा वजाइना से जुड़ा होता है। सामान्य बोलचाल में इसे बच्चेदानी का मुँह भी कहा जाता है। सर्विक्स बेलनाकार यानी सिलिंड्रिकल (cylindrical) होती है, जिसकी लम्बाई 2.5 से 3 सेंटीमीटर होती है। सर्विक्स के बारे में जानना इसलिए जरुरी होता है क्योंकि अगर इसमें होने वाली छोटी-छोटी समस्याएँ अगर शुरू में पकड़ ली जाएँ, तो बड़ी बीमारियों जैसे सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है।

सर्विक्स का काम बच्चेदानी में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को जड़ से समाप्त कर देना नहीं होता बल्कि उसका काम यह होता है की महिला की फर्टिलिटी सही तरह से काम करती रहे और वह सफलतापूर्वक माँ बन सके। लेकिन संतान की उत्पत्ति के लिए सिर्फ महिला का फर्टाइल होना पर्याप्त नहीं। इस तरह एक कपल सफलतापूर्वक माँ बाप बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

सर्विक्स का काम:

  • पीरियड ब्लड को बाहर निकलने देना
  • स्पर्म को गर्भाशय में जाने देना
  • प्रेगनेंसी में बच्चे को सुरक्षित रखना
  • डिलीवरी के समय 10 सेंटीमीटर तक खुलना

लक्षण नंबर 1: डिस्चार्ज का रंग और गंध

सर्विक्स लगातार म्यूकस यानी डिस्चार्ज (discharge) बनाता है। इसका मतलब है cervix सामान्य है और स्वस्थ है। लेकिन जब डिस्चार्ज का रंग या गंध बदल जाये, तो यह सर्विक्स में किसी तरह की गड़बड़ी की तरफ इशारा हो सकता है। लेकिन याद रहे कि डिस्चार्ज में बदलाव का मतलब हमेशा गंभीर नहीं होता, लेकिन ऐसी कंडीशन अगर 2-3 दिन से ज़्यादा रहे या असुविधा हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी होता है।

सामान्य डिस्चार्ज

साइकिल का समय रंग टेक्सचर (बनावट)
पीरियड के बाद सफ़ेद या क्रीमी गाढ़ा
ओव्यूलेशन के समय पारदर्शी (Transparent) अंडे की सफ़ेदी जैसा, फिसलनदार
ओव्यूलेशन के बाद सफ़ेद चिपचिपा

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • हरा या पीला डिस्चार्ज: यह बैक्टीरियल या STI यानी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (sexually transmitted infection) का लक्षण हो सकता है।
  • ग्रे रंग के साथ मछली जैसी गंध: यह बैक्टीरियल वेजिनोसिस (BV) का सिग्नल हो सकता है।
  • सफ़ेद, गाढ़ा, दही जैसा डिस्चार्ज और खुजली: यह यीस्ट इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है।
  • खून मिला हुआ भूरा या गुलाबी: ब्राउन या पिंकिश डिस्चार्ज अगर पीरियड्स के बीच में आए तो डॉक्टर से मिलें।

लक्षण नंबर 2: संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग

यह लक्षण सबसे ज़्यादा नज़रअंदाज़ किया जाता है। संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होने पर कई महिलाएँ सोचती हैं कि शायद कुछ नहीं है या पहली बार ऐसा हुआ है । लेकिन रिलेशन बनाने के बाद ब्लीडिंग (Post-coital bleeding) cervix की तरफ से मिलने वाला एक महत्वपूर्ण सिग्नल होता है।

संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होने के संभावित कारण:

  • सर्वाइकल इरोज़न (Ectropion): cervix की अंदरूनी नाज़ुक सेल्स बाहर आ जाती हैं। यह आमतौर पर गंभीर नहीं होता, लेकिन इसकी जाँच ज़रूर करवानी चाहिए।
  • सर्वाइकल पॉलिप्स: सर्विक्स पर छोटी गाँठें होती हैं जिनके टिश्यू के अंदर की बारीक़ नसें सम्बन्ध बनाने के दौरान होने वाले घर्षण से टूट जाती हैं और ब्लीडिंग हो सकती है।
  • इंफेक्शन: क्लैमाइडिया, गोनोरिया जैसे STI से सर्विक्स में सूजन हो सकती है, जिसकी वजह से ब्लीडिंग होने की सम्भावना होती है।
  • सर्वाइकल कैंसर: इस कैंसर की शुरुआती स्टेज में संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना इसका एक प्रमुख लक्षण है।

संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो तो क्या करें?

  • अगर ब्लीडिंग पहली बार हुयी है तो घबराएँ नहीं, और सारी जानकारी को नोट कर लें
  • अगर दोबारा ब्लीडिंग हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • अपना पैप स्मीयर (Pap Smear) टेस्ट करवाएँ, इसमें आपकी cervix की सेल्स का छोटा सैंपल लेकर उसकी जाँच की जाती है और सर्वाइकल कैंसर की संभावना को पता किया जाता है

लक्षण नंबर 3: पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग

अगर आपका ओव्यूलेशन का समय है तो पीरियड्स के बीच में हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग कई बार सामान्य हो सकती है। लेकिन अगर यह ब्लीडिंग या स्पॉटिंग बार-बार हो रही है या भारी है, तो यह सर्विक्स की तरफ से कुछ सिग्नल मिल रहा है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग कब सामान्य होती है?

  • अगर ओव्यूलेशन स्पॉटिंग साइकिल के बीच में 1-2 दिन हो तो
  • अगर आपने कोई नई गर्भनिरोधक गोली लेना शुरू किया हो
  • अगर आपने IUD लगवाई हो तो शुरुआती महीनों में

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • अगर हर महीने पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग हो
  • आपको स्पॉटिंग के साथ दर्द या डिस्चार्ज भी हो
  • आपका मेनोपॉज हो गया हो उसके बाद कोई भी ब्लीडिंग हो

पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग के संभावित कारण

  • सर्वाइकल पॉलिप्स की वजह से
  • हॉर्मोनल असंतुलन भी एक कारण हो सकता है
  • सर्वाइकल इंफेक्शन हो गया हो
  • कैंसर से पहले का बदलाव यानी प्री-कैंसरस बदलाव (CIN)

लक्षण नंबर 4: पेल्विक या कमर में लगातार दर्द

महिलाओं को पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन अगर आपको यह दर्द लगातार हो रहा है, और कोई स्पष्ट कारण भी समझ नहीं आ रहा, तो यह लक्षण cervix से जुड़ा हो सकता है।

सर्विक्स से जुड़े दर्द की पहचान:

  • सेक्स के दौरान गहरा दर्द: यह सर्वाइकल इंफेक्शन, एंडोमेट्रियोसिस, या cervix की सूजन का संकेत हो सकता है।
  • पीरियड्स के समय असामान्य तेज़ दर्द: सर्वाइकल स्टेनोसिस (सर्विक्स का संकुचन) हो सकता है।
  • कमर में लगातार दर्द के साथ थकान: अगर यह लंबे समय से है और अन्य लक्षण भी हैं, तो विस्तृत जाँच ज़रूरी है।

दर्द हो तो क्या करें?

  • अपनी एक डायरी बनाएं और दर्द कब होता है, कितना तेज़ और कितनी देर होता है, यह जानकारी नोट करें
  • दर्द होने पर पेन किलर न खाएं बल्कि उसका कारण जानने का प्रयास करें
  • गाइनेकोलॉजिस्ट से अपना पेल्विक एग्ज़ाम करवाएँ

लक्षण नंबर 5: मूत्र त्याग करते समय जलन

महिलाओं को मूत्र त्याग यानी यूरिन-पास करते समय होने वाली जलन को अक्सर UTI मतलब यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary Tract Infection) समझ लिया जाता है। लेकिन अगर एंटीबायोटिक लेने के बाद भी आराम न मिल रहा हो, तो cervix की जाँच करवानी चाहिए।

सर्विक्स और मूत्राशय यानी ब्लैडर (bladder) बहुत पास होते हैं जिसकी वजह से cervix में इंफेक्शन या सूजन होने पर पेशाब में भी जलन महसूस हो सकती है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • आपका UTI का इलाज हो गया लेकिन जलन अभी भी बनी हुई है
  • जलन के साथ असामान्य डिस्चार्ज भी है
  • बार-बार पेशाब आने के साथ पेल्विक में दर्द होना

जलन होने के संभावित कारण

  • सर्वाइसाइटिस (Cervicitis) यानी सर्विक्स की सूजन
  • क्लैमाइडिया या गोनोरिया इंफेक्शन होने पर
  • सर्विक्स में जलन (irritation) होने पर

कौन सी जाँच कब करवाएँ?

Cervix meaning in hindi जानने के बाद सबसे जरूरी है आपको ये जानना चाहिए कि कब कौन सी जाँच करवाई जाये जिससे किसी गंभीर बीमारी का पहले से ही पता चल सके।

पैप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test)

उम्र कितनी बार टेस्ट करवाएं
21-29 साल हर 3 साल में
30-65 साल हर 3 साल पर पैप स्मीयर टेस्ट या हर 5 साल पर पैप स्मीयर के साथ HPV टेस्ट
65+ साल डॉक्टर की सलाह से

HPV Test

30 साल के बाद पैप स्मीयर के साथ HPV टेस्ट भी करवाएँ। HPV यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (Human Papillomavirus) सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण होता है।

पेल्विक एग्ज़ाम

पेल्विक एग्जाम में गाइनेकोलॉजिस्ट cervix को देखकर और छूकर जाँच करते हैं। यह साल में एक बार जरूर करवाना चाहिए।

सर्विक्स को स्वस्थ रखने के 5 आसान तरीके

1. HPV वैक्सीन लगवाएँ

यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से 90% तक बचाव करती है। 9 से 26 साल की उम्र में यह वैक्सीन सबसे प्रभावी होती है लेकिन इसे 45 साल तक लगवाया जा सकता है।

2. धूम्रपान छोड़ें

स्मोकिंग cervix की सेल्स को कमज़ोर करती है और HPV को कैंसर में बदलने में मदद करती है।

3. सेफ सेक्स प्रैक्टिस

सम्बन्ध बनाते समय कंडोम का उपयोग करने से HPV और अन्य STI से बचाव होता है। अगर आपका पार्टनर एक ही है तो यह खतरा कम ही होता है।

4. इम्यूनिटी मज़बूत रखें

स्वस्थ इम्यून सिस्टम HPV इंफेक्शन को अपने आप खत्म कर सकता है, इसीलिए अच्छी नींद, संतुलित आहार, और नियमित व्यायाम ज़रूरी है।

5. नियमित जाँच करवाएँ

अगर आपको कोई लक्षण न हों तब भी पैप स्मीयर और पेल्विक एग्ज़ाम जरूर करवाएं।

निष्कर्ष (conclusion)

cervix आपके शरीर का एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण अंग है। अभी आपने जाना Cervix meaning in hindi और यह कि सर्विक्स आपके प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बहुत अहम है।

सर्विक्स आपसे लगातार बात करती है कभी डिस्चार्ज के ज़रिए, कभी दर्द और ब्लीडिंग के ज़रिए। बस ज़रूरत है इन सिग्नल्स को पहचानने की। इसीलिए शर्म छोड़ें और जाँच करवाएँ। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में दूसरे नंबर पर है लेकिन यह उन कैंसर में से है जिसे शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए तो उसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सर्विक्स को हिंदी में क्या कहते हैं?

HPV वैक्सीन कब लगवानी चाहिए?

सेक्स के बाद हर बार ब्लीडिंग क्यों होती है?

क्या यौन रूप से असक्रिय महिलाओं को भी पैप स्मीयर की ज़रूरत है?

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer