प्लेसेंटा एंटीरियर का मतलब क्या है? (Placenta Anterior Meaning in Hindi)

Last updated: March 02, 2026

Overview

गर्भावस्था के दौरान जब आप अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में 'Anterior Placenta' शब्द पढ़ती हैं, तो सोचती हैं कि क्या यह बच्चे के लिए सुरक्षित है? क्या इससे डिलीवरी में कोई दिक्कत आएगी? असल में, Placenta anterior meaning in hindi को अगर सरल शब्दों में समझें, तो यह सिर्फ़ प्लेसेंटा (आँवल) के जुड़ने की एक दिशा या स्थिति है। यह कोई बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी नहीं है।

प्लेसेंटा वह महत्वपूर्ण अंग है जो बच्चे को पोषण और ऑक्सीजन पहुँचाता है। गर्भाशय (Uterus) के अंदर इसकी जगह अलग-अलग हो सकती है। Anterior होने का सीधा सा मतलब है कि यह बच्चेदानी की सामने वाली दीवार पर यानी आपके पेट की तरफ स्थित है। Placenta Anterior लगभग 30 से 35% गर्भवती महिलाओं में देखा जाता है और इसे पूरी तरह से नार्मल माना जाता है।

Anterior Placenta की स्थिति में प्लेसेंटा आपके पेट और बच्चे के बीच में एक 'कुशन' की तरह आ जाता है, इसलिए आपको शायद बच्चे की हलचल या किक उतनी तेज़ी से महसूस न हो जितनी प्लेसेंटा की दूसरी पोजीशन में अन्य महिलाओं को होती है।

इसके अलावा, डॉक्टर को भी बच्चे के दिल की धड़कन सुनने के लिए सही स्पॉट ढूँढने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसका बच्चे के विकास या आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। Placenta anterior meaning in hindi आर्टिकल में समझेंगे कि एंटीरियर प्लेसेंटा होने पर प्रेगनेंसी के दौरान क्या बदलाव आते हैं और किन स्थितियों में सावधानी ज़रूरी है।

प्लेसेंटा कहाँ-कहाँ हो सकता है? (Types of placenta)

प्लेसेंटा यानी गर्भनाल वो अंग है जो माँ और बच्चे को जोड़ता है। यह बच्चे को ऑक्सीजन, पोषण पहुँचाता है और गन्दगी यानी वेस्ट (waste) को बाहर निकालता है। जब फर्टिलाइज़्ड एग गर्भाशय की दीवार से चिपकता है, उसी जगह प्लेसेंटा बनना शुरू होता है।

प्लेसेंटा गर्भाशय में कहीं भी बन सकता है। ज़्यादातर मामलों में प्लेसेंटा पीछे (Posterior) होता है, लेकिन आगे (Anterior) होना भी बिल्कुल सामान्य है।

प्लेसेंटा की स्थिति यानी पोजीशन (Position) गर्भाशय में कहाँ पर है? कितनी सामान्य है?
एंटीरियर (Anterior) गर्भाशय की सामने वाली दीवार (पेट की तरफ) 30-35%
पोस्टीरियर (Posterior) गर्भाशय की पिछली दीवार (रीढ़ की हड्डी की तरफ) 50-55%
फंडल (Fundal) गर्भाशय के सबसे ऊपरी हिस्से में 10-15%
लेटरल (Lateral) गर्भाशय की दाईं या बाईं साइड की दीवार पर कम
लो-लाइंग (Low-lying) गर्भाशय के निचले हिस्से में, सर्विक्स (बच्चेदानी के मुँह) के पास 5-10%

एंटीरियर प्लेसेंटा (Anterior Placenta) और लो-लाइंग प्लेसेंटा (Low-lying Placenta) दोनों अलग अलग प्लेसेंटा पोजीशन हैं। एंटीरियर का मतलब सिर्फ़ आगे की तरफ है और लो-लाइंग का मतलब नीचे की तरफ, सर्विक्स के पास प्लेसेंटा।

एंटीरियर प्लेसेंटा (Placenta Anterior) होने पर क्या बदलता है?

Placenta anterior meaning in hindi समझने के बाद सवाल उठता है कि इससे प्रैक्टिकली क्या फ़र्क पड़ता है। कुछ छोटी-छोटी चीज़ें हैं जो आप नोटिस कर सकती हैं।

डॉप्लर पर हार्टबीट ढूँढने में थोड़ा समय लगना

जब डॉक्टर आपके पेट पर डॉप्लर लगाकर बच्चे की धड़कन सुनते हैं, तो एंटीरियर प्लेसेंटा एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है। इसलिए हार्टबीट मिलने में थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है या आवाज़ थोड़ी धीमी सुनाई दे सकती है।

इसका मतलब यह नहीं कि बच्चे की हार्टबीट कमज़ोर है बस प्लेसेंटा बीच में होने के कारण हार्टबीट मिलने में थोड़ा समय लगता है।

अल्ट्रासाउंड में बच्चे को देखने में थोड़ी दिक्कत

कभी-कभी 3D/4D अल्ट्रासाउंड में बच्चे का चेहरा साफ़ नहीं दिखता क्योंकि प्लेसेंटा सामने होता है। यह निराशाजनक हो सकता है, लेकिन मेडिकली यह कोई समस्या नहीं है।

एमनियोसेंटेसिस में थोड़ी मुश्किल

अगर किसी कारण से एमनियोसेंटेसिस यानी एमनीओटिक फ्लूइड (amniotic fluid) की जाँच करनी हो, तो डॉक्टर को सुई लगाने के लिए प्लेसेंटा से बचकर जाना होता है। लेकिन आजकल की एडवांस्ड अल्ट्रासाउंड तकनीक से यह आसानी से हो जाता है।

बच्चे की हलचल कब महसूस होगी?

Placenta anterior वाली माँओं की यह सबसे बड़ी चिंता होती है। आमतौर पर पहली बार माँ बनने वाली महिलाएँ 18 से 20 हफ्ते में बच्चे की पहली हलचल महसूस करती हैं। लेकिन एंटीरियर प्लेसेंटा होने पर बच्चे की पहली हलचल सुनने के लिए 22 से 24 हफ्ते तक का समय लग सकता है।

ऐसा क्यों होता है?

प्लेसेंटा आपके पेट और बच्चे के बीच में एक कुशन (cushion) की तरह काम करता है। जब बच्चा किक मारता है, तो वो किक पहले प्लेसेंटा से टकराती है, फिर आपके पेट की दीवार तक पहुँचती है। इसलिए शुरुआती किक आपको महसूस नहीं होतीं।

क्या करें?

  • घबराएँ नहीं अगर 20 हफ्ते तक किक महसूस न हो
  • साइड में और नीचे की तरफ की हलचल पहले फील होगी
  • 24-25 हफ्ते तक अगर कोई मूवमेंट न हो, तब डॉक्टर से बात करें

एक ज़रूरी बात

जब एक बार बच्चे की हलचल का पैटर्न समझ आ जाए, उसके बाद अगर कभी मूवमेंट अचानक कम लगे तो तुरंत डॉक्टर को बताएँ। "मेरा प्लेसेंटा आगे है इसलिए मूवमेंट कम है" यह सोचकर इग्नोर न करें।

Placenta anterior होने से क्या सी-सेक्शन ज़रूरी होगा?

एंटीरियर प्लेसेंटा का मतलब सी-सेक्शन ज़रूरी नहीं है। अगर प्लेसेंटा ऊपर की तरफ है और सर्विक्स को कवर नहीं कर रहा, तो नॉर्मल डिलीवरी बिल्कुल संभव है। ज़्यादातर महिलाएँ जिनका प्लेसेंटा एंटीरियर होता है, वो वजाइनल डिलीवरी से बच्चे को जन्म देती हैं।

सी-सेक्शन कब ज़रूरी हो सकता है?

Placenta anterior अपने आप में सी-सेक्शन का कारण नहीं है। सी-सेक्शन तब ज़रूरी होता है जब-

  • प्लेसेंटा नीचे खिसककर सर्विक्स को कवर कर ले (Placenta Previa)
  • बच्चे की पोज़िशन ठीक न हो
  • कोई और मेडिकल कारण हो

अगर पहले सी-सेक्शन हो चुका है

एक बात का ध्यान रखें, अगर आपका पहला बच्चा सी-सेक्शन से हुआ था और इस बार प्लेसेंटा एंटीरियर है, तो डॉक्टर थोड़ी एक्स्ट्रा मॉनिटरिंग कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कभी-कभी प्लेसेंटा पुराने सी-सेक्शन के निशान (scar) पर चिपक सकता है।

कब चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती?

आमतौर पर Placenta anterior पूरी तरह सामान्य माना जाता है।

  • रिपोर्ट में केवल “Placenta Anterior” लिखा हो और कोई अन्य जटिलता यानी कम्प्लेक्सिटी न बताई गई हो।
  • प्लेसेंटा की ग्रेड 0, I या II हो, जो गर्भावस्था के अनुसार सामान्य ग्रोथ दर्शाती है।
  • प्लेसेंटा सर्विक्स यानी गर्भाशय के मुंह को कवर नहीं कर रहा हो।
  • बच्चे की ग्रोथ और हार्टबीट सामान्य हो।
  • एम्नियोटिक फ्लूइड पर्याप्त मात्रा में हो।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

  • योनि मतलब वेजाइना (vagina) से रक्तस्राव हो चाहे वह हल्का ही क्यों न हो।
  • पेट में लगातार या तेज़ दर्द हो।
  • बच्चे की हलचल पहले की तुलना में अचानक कम महसूस हो या बिल्कुल न हो।
  • पेट असामान्य रूप से सख्त और लगातार टाइट महसूस हो।
  • बुखार, ठंड लगना या अस्वस्थता महसूस हो।

प्लेसेंटा से जुड़ी असली समस्याएँ क्या हैं?

एंटीरियर प्लेसेंटा समस्या नहीं है, लेकिन कुछ स्थितियाँ ऐसी हैं जिनमें सावधानी ज़रूरी है।

  • प्लेसेंटा प्रीविया (Placenta Previa): इस पोजीशन में प्लेसेंटा सर्विक्स को ढक लेता है। इसमें ब्लीडिंग का खतरा रहता है और अक्सर सी-सेक्शन करना पड़ता है।
  • प्लेसेंटा एक्रेटा (Placenta Accreta): जब प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार में बहुत गहराई तक घुस जाता है। यह गंभीर स्थिति है।
  • प्लेसेंटा अब्रप्शन (Placental Abruption): जब प्लेसेंटा डिलीवरी से पहले ही गर्भाशय से अलग होने लगता है।

Placenta anterior होने से बच्चे की पोज़िशन पर क्या असर पड़ता है?

कुछ स्टडीज़ बताती हैं कि एंटीरियर प्लेसेंटा में बच्चे के OP (Occiput Posterior) पोज़िशन में होने की संभावना थोड़ी ज़्यादा होती है। इसका मतलब बच्चे का सिर नीचे है लेकिन चेहरा पीछे की बजाय आगे की तरफ है।

इससे क्या होता है?

  • लेबर थोड़ा लंबा हो सकता है
  • पीठ में दर्द ज़्यादा हो सकता है (back labor)
  • लेकिन ज़्यादातर बच्चे डिलीवरी के समय सही पोज़िशन में आ जाते हैं

क्या कर सकती हैं?

  • हाथों और घुटनों के बल (Hands and knees) पोज़िशन में समय बिताएँ
  • बर्थ बॉल पर बैठें
  • कमर सीधी करके बैठें, झुककर नहीं

डॉक्टर से कौन से सवाल पूछें?

अगला अल्ट्रासाउंड हो तो डॉक्टर से ये सवाल ज़रूर पूछें।

  • "प्लेसेंटा सर्विक्स से कितनी दूर है?" अगर 2 सेंटीमीटर से ज़्यादा दूर है तो कोई चिंता नहीं।
  • "प्लेसेंटा की ग्रेड क्या है?" Grade 0-II नॉर्मल है। Grade III समय से पहले आए तो चेकअप ज़रूरी।
  • "क्या प्लेसेंटा ऊपर जा रहा है?" जैसे-जैसे गर्भाशय बड़ा होता है, प्लेसेंटा अक्सर ऊपर खिसक जाता है।
  • "बच्चे की पोज़िशन कैसी है?" 32-34 हफ्ते के बाद यह जानना ज़रूरी है।

निष्कर्ष (conclusion)

Placenta anterior meaning in hindi सीधा है आपका प्लेसेंटा गर्भाशय की आगे की दीवार पर है, पेट की तरफ। यह लगभग एक-तिहाई प्रेगनेंसी में होता है और पूरी तरह सामान्य है।

इसका असर सिर्फ़ इतना है कि बच्चे की किक थोड़ी देर से और हल्की महसूस होगी। बाकी सब कुछ यानी बच्चे का विकास, पोषण, ऑक्सीजन सप्लाई बिल्कुल नॉर्मल रहता है।

अगर आपकी रिपोर्ट में "Placenta Anterior" लिखा है और बाकी सब ठीक है, तो बेफ़िक्र रहें। अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय करें, रेगुलर चेकअप करवाएँ, और बच्चे की मूवमेंट पर ध्यान दें।

हाँ, अगर कभी ब्लीडिंग हो, तेज़ दर्द हो, या मूवमेंट अचानक कम लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें। बाकी, आप और आपका बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

एंटीरियर प्लेसेंटा में नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है?

 

हाँ। एंटीरियर प्लेसेंटा अपने आप में सी-सेक्शन का कारण नहीं है। जब तक प्लेसेंटा सर्विक्स को कवर न करे, नॉर्मल डिलीवरी की पूरी संभावना है।

क्या एंटीरियर प्लेसेंटा से बच्चे को खतरा है?

 

नहीं। प्लेसेंटा चाहे आगे हो या पीछे, वो अपना काम उसी तरह करता है। बच्चे को पूरा पोषण और ऑक्सीजन मिलती रहती है।

25 हफ्ते हो गए, अभी तक किक नहीं आई, क्या करूँ?

 

24-25 हफ्ते तक किक न आए तो एक बार डॉक्टर से मिलें। अल्ट्रासाउंड से बच्चे की मूवमेंट देखी जा सकती है। ज़्यादातर मामलों में सब ठीक होता है, बस कन्फर्म कर लेना अच्छा है।

प्लेसेंटा की पोज़िशन बदल सकती है?

 

हाँ। जैसे-जैसे गर्भाशय बड़ा होता है, प्लेसेंटा अक्सर थोड़ा ऊपर खिसक जाता है। 32 हफ्ते के बाद पोज़िशन ज़्यादा स्थिर हो जाती है।

एंटीरियर प्लेसेंटा से पेट ज़्यादा बड़ा दिखता है?

 

कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है, लेकिन यह साइंटिफिकली प्रूव्ड नहीं है। पेट का साइज़ कई चीज़ों पर निर्भर करता है।

क्या मैं अपने पार्टनर को बेबी किक महसूस करवा पाऊँगी?

 

हाँ, लेकिन थोड़ी देर से। जब बच्चा बड़ा और ताकतवर हो जाता है (28-30 हफ्ते के बाद), तब बाहर से भी किक महसूस होने लगती है।

प्लेसेंटा ग्रेड 0 का क्या मतलब है?

 

Grade 0 का मतलब प्लेसेंटा अभी शुरुआती स्टेज में है, जो 20 हफ्ते तक नॉर्मल है। जैसे-जैसे प्रेगनेंसी आगे बढ़ती है, ग्रेड बढ़ती जाती है। Grade III आना डिलीवरी के समय नॉर्मल है, लेकिन बहुत पहले आए तो चेकअप करवाना ज़रूरी होता है।

**Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer