सटीक रिजल्ट के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें? (Pregnancy Test Kaise Karen)

Last updated: January 29, 2026

Overview

अगर आप आईवीएफ (IVF) या नैचुरल तरीके से कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो वो आपके लिए दो हफ्तों का इंतज़ार यानी टू-वीक वेट (Two-week wait) किसी सजा से कम नहीं लग रहा होगा। अक्सर क्लिनिक में देखा जाता है कि महिलाएं पीरियड्स मिस होने से 4-5 दिन पहले ही टेस्ट कर लेती हैं। यहाँ यह समझना ज़रूरी है कि आपका शरीर कितनी भी जल्दी संकेत दे, लेकिन hCG हार्मोन को यूरिन में इतनी मात्रा में आने के लिए समय चाहिए होता है कि किट उसे पहचान सके। यह आर्टिकल उन महिलाओं के लिए है जो pregnancy test kaise karen यह जानना चाहती हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जो फर्टिलिटी ट्रीटमेंट या IVF की तैयारी कर रही हैं, जहाँ हर टेस्ट का सही होना बेहद जरूरी है। अगर आप इस कश्मकश में हैं कि टेस्ट कब और कैसे करना है, यह सारी बातें इस आर्टिकल के माध्यम से समझते हैं, जिसके बाद आपसे कभी गलती नहीं होगी।

सबसे एक्यूरेट रिजल्ट देने वाली प्रेगनेंसी किट कैसे चुनें?

बाजार में दर्जनों तरह की प्रेगनेंसी टेस्ट किट मौजूद हैं, ऐसे में वह किट चुनना सबसे मुश्किल हो जाता है जिसके रिजल्ट पर भरोसा किया जा सके। जब एग और स्पर्म के मिल कर फर्टिलाइजेशन कर देते हैं तो उसके बाद भ्रूण यानी एम्ब्रीओ (Embryo) गर्भाशय की दीवार से चिपकता है, जिसे इम्प्लांटेशन कहते हैं। इसके बाद शरीर hCG (Human Chorionic Gonadotropin) नाम का हार्मोन बनाना शुरू कर देता है, प्रेगनेंसी हॉर्मोन भी कहा जाता है। घर पर इस्तेमाल होने वाली किट इसी हार्मोन के प्रति संवेदनशील यानी सेंसिटिव होती है। इसीलिए सबसे अच्छी किट वह नहीं है जो महंगी हो, बल्कि वह है जिसकी सेंसिटिविटी ज्यादा हो। मेडिकल टर्म में इसे mIU/mL में मापा जाता है।

  • हाई-सेंसिटिविटी किट: कुछ किट 10 mIU/mL जैसे कम hCG लेवल को भी पकड़ लेती हैं। ये किट उन महिलाओं के लिए बेहतर हैं जो पीरियड मिस होने से 1-2 दिन पहले टेस्ट करना चाहती हैं।
  • स्टैंडर्ड किट: ज़्यादातर साधारण किट 25 mIU/mL पर काम करती हैं। ये पीरियड मिस होने के बाद ही सटीक रिजल्ट देती हैं।

बाजार में दो तरह की किट होती हैं पिंक डाई वाली और ब्लू डाई वाली। पिंक डाई वाली किट में लाइन साफ और शार्प आती है। अगर लाइन है, तो गुलाबी दिखेगी चाहे हल्की हो। अगर नहीं है, तो कुछ नहीं दिखेगा। इसमें "शायद है, शायद नहीं" वाली स्थिति कम बनती है।जबकि ब्लू डाई किट में समस्या यह है इसमें इवैपोरेशन लाइन यानी यूरिन सूखने पर बनने वाली धारी अक्सर हल्की नीली दिखती है। जो असली पॉजिटिव जैसी लगती है। TTC (trying to conceive) कम्युनिटी में इसे "false hope line" कहते हैं जो उम्मीद तो बंधाती है, लेकिन बाद में उसे तोड़ भी देती है।

डिजिटल किट क्या होती है?

अगर आपको 'हल्की लाइन' देखकर हमेशा कंफ्यूजन होता है, तो डिजिटल किट आपके लिए 'Ease of Testing' के लिहाज से बेहतर है। इसमें कोई लाइन नहीं देखनी पड़ती, सीधा 'Pregnant' या 'Not Pregnant' लिखा आता है, जिससे मन में कोई भ्रम यानी कन्फ्यूज़न (confusion) नहीं रहता। इसके अंदर वही स्ट्रिप होती है जो साधारण किट में होती है बस एक छोटा कंप्यूटर उसे पढ़कर शब्दों में बदल देता है। डिजिटल किट की सेंसिटिविटी अक्सर कम होती है (25 mIU/ml), इसलिए बहुत जल्दी टेस्ट करने पर यह नेगेटिव दिखा सकती है जबकि पिंक डाई स्ट्रिप हल्की पॉजिटिव दिखाती।

टेस्ट कैसे करें कि कोई गलती न हो?

अक्सर पूछा जाता है कि pregnancy test kaise karen जिससे कोई गड़बड़ न हो। नीचे कुछ 'प्रो-टिप्स' दिए जा रहे हैं जो सही तरीके से टेस्ट करने में आपकी मदद करेंगे।

  • सुबह का पहला यूरिन ही क्यों? रात भर जब आप पेशाब नहीं करतीं, तो यूरिन में hCG की सांद्रता यानी कंसंट्रेशन (Concentration) सबसे ज्यादा होती है। अगर आप दिन में बहुत ज्यादा पानी पीकर टेस्ट करती हैं, तो यूरिन पतला (Dilute) हो जाता है जिसकी वजह से सेंसिटिविटी कम हो जाती है और शुरुआती प्रेग्नेंसी किट की पकड़ में नहीं आती।
  • मिड-स्ट्रीम (Mid-stream) सैंपल: अगर संभव हो, तो यूरिन की शुरुआती कुछ बूंदों को छोड़कर बीच वाले हिस्से का सैंपल टेस्ट के लिए इस्तेमाल करें। इससे रिजल्ट के और एक्यूरेट होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • ड्रॉपर का सही इस्तेमाल: किट के खांचे (Well) में यूरिन की केवल 2-3 बूंदें ही डालें। ज्यादा बूँदे डाल देने से स्ट्रिप खराब भी हो सकती है, जिससे 'इनवैलिड' (Invalid) रिजल्ट आ सकता है।

रिजल्ट को समझना: 'Confusion' को 'Clarity' में बदलें

रिजल्ट विंडो को देखते समय इन तीन स्थितियों को समझें।

  • क्लियर पॉजिटिव: दो गहरी रंगीन लाइनें। इसका मतलब है कि भ्रूण यानी एम्ब्रीओ (Embryo) सफलतापूर्वक यूट्रस से चिपक गया है मतलब इम्प्लांटेशन हो गया है और शरीर प्रेगनेंसी हॉर्मोन बना रहा है।
  • हल्की लाइन (Faint Line): अगर दूसरी लाइन बहुत हल्की या धुंधली है, तो भी वह पॉजिटिव है। इसका मतलब है कि आप प्रेगनेंट तो हैं, लेकिन अभी हॉर्मोन का लेवल बहुत शुरुआती स्टेज पर है। ऐसे में 48 घंटे बाद दोबारा टेस्ट करना चाहिए।
  • इवैपोरेशन लाइन (Evaporation Line): अगर 10 मिनट बाद कोई धुंधली लाइन दिखे और उसका कोई रंग न हो (सिर्फ एक साये जैसा दिखे), तो वह प्रेग्नेंसी नहीं है। यह यूरिन के सूखने की वजह से बनी लाइन है।

आईवीएफ (IVF) और 'फॉल्स पॉजिटिव' का खतरा

अगर आपका आईवीएफ ट्रीटमेंट चल रहा है और हाल ही में आपका एग रिट्रीवल इन आईवीएफ (egg retrieval in IVF) हुआ है, तो आपको घर पर टेस्ट करने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। आईवीएफ के दौरान दिए जाने वाले 'ट्रिगर इंजेक्शन' में खुद hCG हॉर्मोन होता है। यह इंजेक्शन लेने के 10-12 दिनों तक आपके शरीर में रह सकता है। अगर आप इस दौरान टेस्ट करती हैं, तो किट उस इंजेक्शन वाले हॉर्मोन को पकड़ लेगी और आपको 'फॉल्स पॉजिटिव' रिजल्ट दे देगी, जबकि असल में गर्भधारण नहीं हुआ होगा। इसीलिए, आईवीएफ में हमेशा एम्ब्रीओ ट्रांसफर के 14 दिन बाद लैब में Beta-hCG ब्लड टेस्ट ही करवाना चाहिए।

कब समझें कि घर के टेस्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए?

कुछ स्थितियों में घर का यूरिन टेस्ट भरोसेमंद नहीं होता। तब Beta-hCG ब्लड टेस्ट ही सही जवाब दे सकता है। लेकिन सवाल है कि ब्लड टेस्ट कब करवाएं।

  • पीरियड 10 दिन से ज्यादा लेट है, यूरिन टेस्ट नेगेटिव है: हो सकता है ओव्यूलेशन देर से हुआ हो और hCG अभी यूरिन में detectble level पर न पहुँचा हो। ब्लड टेस्ट 5 mIU/ml जितना कम hCG भी पकड़ लेता है।
  • धुंधली लाइन बार-बार आ रही है, गहरी नहीं हो रही: यह केमिकल प्रेगनेंसी या ectopic प्रेगनेंसी का संकेत हो सकता है। ब्लड टेस्ट से hCG की सटीक मात्रा पता चलती है।
  • पहले गर्भपात या ectopic प्रेगनेंसी हो चुकी है: ऐसी महिलाओं में hCG की doubling rate देखना जरूरी है जो सिर्फ ब्लड टेस्ट से पता चलती है। पॉजिटिव टेस्ट के साथ एक तरफ तेज पेट दर्द या spotting हो: यह ectopic प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

प्रेगनेंसी टेस्ट करते समय ये गलतियां न करें

  • जल्दबाजी करना: यूरिन डालने के तुरंत बाद किट को न देखें, उसे कम से कम 3 मिनट का समय दें।
  • एक्सपायर्ड किट: हमेशा पैकेट पर तारीख जांचें; पुराने केमिकल्स गलत रिजल्ट दे सकते हैं।
  • पतला यूरिन: टेस्ट से पहले बहुत ज़्यादा तरल पदार्थ (पानी, चाय, कॉफी) का सेवन न करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Pregnancy test kaise karen यह समझना हर महिला के लिए ज़रूरी है, ताकि टेस्ट डर या जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि सही जानकारी के साथ किया जाए। सही समय, सही तरीका और सही समझ इन तीनों का संतुलन ही accurate रिज़ल्ट देता है। अगर आप धैर्य के साथ सही दिन पर टेस्ट करती हैं और ज़रूरत पड़ने पर मेडिकल जांच करवाती हैं, तो confusion की कोई जगह नहीं रहती।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

कौन सी प्रेगनेंसी किट सबसे अच्छी है?

 

पिंक डाई वाली किट जिसकी सेंसिटिविटी 25 mIU/ml या उससे कम हो। ब्लू डाई किट में इवैपोरेशन लाइन ज्यादा आती है जो कन्फ्यूज़न पैदा करती है।

प्रेगनेंसी टेस्ट कितने दिन बाद करना चाहिए?

 

पीरियड मिस होने के पहले दिन या उसके बाद। इससे पहले करने पर फॉल्स नेगेटिव का खतरा रहता है।

प्रेगनेंसी टेस्ट सुबह ही क्यों करना चाहिए?

 

रात भर पेशाब ब्लैडर में रहता है, इसलिए hCG सबसे कंसन्ट्रेटेड होता है। दिन में पानी पीने के बाद पेशाब पतला हो जाता है और किट hCG पकड़ नहीं पाती।

धुंधली लाइन का मतलब प्रेगनेंट हूँ या नहीं?

 

अगर लाइन में रंग है और 3-5 मिनट में आई है, तो प्रेगनेंट हैं। 48 घंटे बाद दोबारा टेस्ट करें।

इवैपोरेशन लाइन कैसे पहचानें?

 

बेरंग या ग्रे लाइन जो 10 मिनट बाद दिखे वह इवैपोरेशन लाइन है। असली पॉजिटिव में रंग होता है और 3 से 5 मिनट में दिखती है।

मेरा रिजल्ट नेगेटिव आया लेकिन पीरियड नहीं आया, मैं क्या करूँ?

 

3 से 4 दिन बाद दोबारा टेस्ट करें। अगर फिर भी रिजल्ट नेगेटिव है और पीरियड 10 दिन से ज्यादा लेट हैं, तो Beta-hCG ब्लड टेस्ट करवाएं।

डिजिटल किट बेहतर है या स्ट्रिप?

 

डिजिटल पढ़ने में आसान है, लेकिन सेंसिटिविटी कम होती है। जल्दी टेस्ट करना हो तो पिंक डाई स्ट्रिप बेहतर है।

IVF के बाद घर पर टेस्ट कब करें?

 

एम्ब्रियो ट्रांसफर के 12-14 दिन बाद। इससे पहले ट्रिगर इंजेक्शन का hCG फॉल्स पॉजिटिव दे सकता है।

एक दिन में कितनी बार टेस्ट कर सकती हूँ?

 

एक बार काफी है। hCG बढ़ने में समय लगता है। अगर सुबह रिजल्ट नेगेटिव था, तो शाम को पॉजिटिव नहीं हो जाएगा। टेस्ट में 48 घंटे का अंतर रखें।

**Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer