Thick Semen: गाढ़ा वीर्य क्यों होता है? कारण और Male Fertility पर असर

Last updated: September 24, 2026

सारांश (Overview)

इजैक्युलेशन के ठीक बाद सीमेन का गाढ़ा और जेल जैसा होना शरीर का नॉर्मल प्रोसेस है। कुछ मिनटों में यह अपने आप पतला हो जाता है। Thick Semen यानी गाढ़े वीर्य की समस्या तब मानी जाती है, जब यह लंबे समय तक गाढ़ा या चिपचिपा बना रहे, क्योंकि तब स्पर्म के आगे बढ़ने में दिक्कत हो सकती है।

इस आर्टिकल में जानेंगे कि गाढ़ा सीमेन क्यों होता है, यह कब नॉर्मल है, फर्टिलिटी पर इसका क्या असर पड़ता है और इसका इलाज कैसे होता है।

गाढ़ा वीर्य: इसके क्या कारण हैं, और क्या स्वस्थ है?

ज्यादातर केसेस में गाढ़ा वीर्य स्वस्थ होता है। इजैक्युलेशन के बाद सीमेन कुछ देर जेल जैसा रहता है और फिर पतला हो जाता है। अगर यह 15 से 30 मिनट में पतला हो जाए, तो चिंता की बात नहीं है।

लेकिन अगर घंटे भर बाद भी गाढ़ा बना रहे, तो इसकी वजह इन्फेक्शन या प्रोस्टेट और सेमिनल वेसिकल्स से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

Thick Semen क्या होता है?

Thick Semen यानी ऐसा सीमेन, जो नॉर्मल से ज्यादा गाढ़ा, चिपचिपा या गुच्छेदार दिखे। इजैक्युलेशन के तुरंत बाद हर पुरुष का सीमेन कुछ हद तक गाढ़ा होता है। इसलिए असली बात यह है कि सीमेन कितनी देर में पतला होता है।

 

इजैक्युलेशन के बाद सेमिनल वेसिकल्स (Seminal Vesicles) से आने वाला सेमेनोजेलिन (Semenogelin) प्रोटीन सीमेन को जेल जैसा बनाता है। फिर प्रोस्टेट से आने वाला PSA इस जेल को तोड़कर सीमेन को पतला करता है।

लैब में सीमेन की दो चीजें देखी जाती हैं, जिन्हें अक्सर एक ही समझ लिया जाता है:

 

लिक्विफैक्शन (Liquefaction)

विस्कॉसिटी (Viscosity)

क्या है

जेल जैसे सीमेन का पतला होना

पतला होने के बाद सीमेन कितना चिपचिपा है

नॉर्मल

15 से 30 मिनट में पूरा

बूंद-बूंद करके गिरे

दिक्कत कब

60 मिनट बाद भी पूरा न हो

2 सेंटीमीटर से लंबा धागा बने

ये स्टैण्डर्ड WHO की सीमेन जांच गाइड से लिए गए हैं। यानी सीमेन का गाढ़ा दिखना अपने आप में दिक्कत नहीं है। दिक्कत तब है, जब लैब टेस्ट में ये वैल्यू नॉर्मल से बाहर हों।

Thick Semen के कारण क्या हो सकते हैं?

गाढ़ा सीमेन क्यों होता है, इसकी सबसे आम वजह लंबे समय तक इजेक्युलेशन न होना है। लेकिन अगर सीमेन लगातार गाढ़ा रहे और देर तक पतला न हो, तो इसके पीछे इन्फेक्शन या प्रोस्टेट और सेमिनल वेसिकल्स की कोई कंडीशन भी हो सकती है।

  • लंबा गैप: कई दिन बाद इजैक्युलेशन होने पर सीमेन की मात्रा और स्पर्म काउंट बढ़ जाता है, लेकिन आगे तैरने वाले स्पर्म का प्रतिशत कम हो सकता है।
  • इन्फेक्शन और सूजन: प्रोस्टेट या सेमिनल वेसिकल्स में इन्फेक्शन और सीमेन में व्हाइट ब्लड सेल्स ज्यादा होने से विस्कॉसिटी बढ़ सकती है।
  • ग्लैंड्स का ठीक से काम न करना: प्रोस्टेट या सेमिनल वेसिकल्स कमजोर तरीके से काम करें, तो सीमेन नॉर्मल तरीके से पतला नहीं होता।
  • ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative Stress): शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट का बैलेंस बिगड़ना भी एक वजह हो सकता है।

क्या Thick Semen Normal है?

हां, ज्यादातर केसेस में गाढ़ा सीमेन नॉर्मल है। इजैक्युलेशन के तुरंत बाद सीमेन आमतौर पर जेल जैसा गुच्छा होता है, और कई दिन के गैप के बाद यह ज्यादा गाढ़ा और मात्रा में ज्यादा दिख सकता है।

लेकिन इन बातों पर ध्यान दें और डॉक्टर को दिखाएं:

Thick Semen का Male Fertility पर क्या असर पड़ता है?

अगर सीमेन कुछ मिनटों में नॉर्मल रूप से पतला हो जाता है, तो सीमेन के गाढ़े का मेल फर्टिलिटी पर कोई खास असर नहीं होता। असर तब पड़ता है, जब सीमेन लंबे समय तक गाढ़ा या चिपचिपा बना रहे। तब स्पर्म के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है।

स्पर्म मोटिलिटी पर असर

स्पर्म मोटिलिटी यानी स्पर्म का तैरना। चिपचिपे सीमेन में स्पर्म खुलकर नहीं तैर पाते, इसलिए सीमेन रिपोर्ट में मोटिलिटी कम आ सकती है। एक रिव्यू के अनुसार हाइपरविस्कॉसिटी (Hyperviscosity) स्पर्म की नॉर्मल मूवमेंट में रुकावट डाल सकती है और स्पर्म काउंट भी कम कर सकती है।

स्पर्म मूवमेंट और फर्टिलाइजेशन पर प्रभाव

फीमेल पार्टनर के शरीर में पहुंचने के बाद स्पर्म को सर्विक्स और यूट्रस से होकर एग तक तैरना पड़ता है। अगर सीमेन बहुत चिपचिपा हो, तो यह सफर मुश्किल हो जाता है। कम स्पर्म एग तक पहुँचें, तो फर्टिलाइजेशन की संभावना भी घट सकती है।

Thick Semen और Pregnancy की संभावना

सीमेन के गाढ़े होने का मतलब यह नहीं कि प्रेगनेंसी नहीं होगी। अगर दिक्कत बनी रहे, तो IUI या IVF में लैब स्पर्म वॉशिंग से अच्छे स्पर्म अलग कर लेती है, इसलिए वहां सीमेन का गाढ़ापन रुकावट नहीं बनता।

Thick Semen का पता कैसे लगाया जाता है?

इसका पता सीमेन एनालिसिस से लगाया जाता है। इसमें लैब देखती है कि सीमेन कितनी देर में पतला हुआ और पतला होने के बाद कितना चिपचिपा है। साथ ही स्पर्म काउंट और मोटिलिटी भी जांचे जाते हैं।

टेस्ट से पहले 2 से 7 दिन तक इजैक्युलेशन नहीं करना चाहिए। अगर इन्फेक्शन का शक हो, तो डॉक्टर सीमेन कल्चर या यूरिन टेस्ट करा सकते हैं। ब्लड टेस्ट से हार्मोन और अल्ट्रासाउंड से अंदर की स्थिति देखी जा सकती है।

Thick Semen का Treatment कैसे किया जाता है?

अगर सीमेन नॉर्मल समय में पतला हो जाता है, तो किसी इलाज की जरूरत नहीं होती। इलाज तभी होता है, जब रिपोर्ट में लिक्विफैक्शन या विस्कॉसिटी नॉर्मल से बाहर हो, और तब इलाज इसकी वजह पर निर्भर करता है।

  • इंफेक्शन हो तो: एंटीबायोटिक दवाएं।
  • सूजन हो तो: एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं।
  • IUI या IVF में: लैब में सुई या खास एंजाइम से सीमेन को पतला किया जाता है, फिर अच्छे स्पर्म अलग करके इस्तेमाल किए जाते हैं।

सीमेन पतला करने का दावा करने वाली दवाएं या सप्लीमेंट खुद से न लें।

Thick Semen को कम करने के लिए क्या करें?

सीमेन का गाढ़ापन कम करने का कोई घरेलू उपाय पक्के तौर पर काम नहीं करता। लेकिन कुछ आदतें सीमेन और स्पर्म, दोनों की सेहत के लिए अच्छी हैं, और इन्फेक्शन का समय पर इलाज सबसे जरूरी कदम है।

  • बहुत लंबा गैप न रखें: कम गैप पर आगे तैरने वाले स्पर्म का प्रतिशत बेहतर पाया गया है।
  • स्मोकिंग और शराब से दूर रहें: ये स्पर्म क्वालिटी पर असर डालते हैं।
  • पर्याप्त पानी पिएं: यह शरीर के लिए जरूरी है, भले ही इसका सीमेन के गाढ़ेपन पर असर साबित न हो।
  • यौन संक्रमण से बचें: कंडोम इस्तेमाल करें और इन्फेक्शन हो तो उसका पूरा इलाज कराएं।

Thick Semen और Sperm Health के बीच क्या संबंध है?

सीमेन का गाढ़ापन और स्पर्म की सेहत दो अलग चीजें हैं। गाढ़ा सीमेन देखकर न यह कहा जा सकता है कि स्पर्म मजबूत हैं, और न यह कि वे कमजोर हैं। सीमेन में स्पर्म सिर्फ 1% से 5% होते हैं, बाकी हिस्सा ग्लैंड्स से आने वाला तरल है।

स्पर्म हेल्थ का सही अंदाजा काउंट, मोटिलिटी और बनावट से लगता है। इसलिए अगर सीमेन लगातार गाढ़ा रहे, तो खुद से इलाज करने के बजाय सीमेन एनालिसिस कराएं।

याद रखने वाली मुख्य बातें (Key takeaways)

  • इजेक्युलेशन के बाद सीमेन का गाढ़ा होना नॉर्मल है, यह 15 से 30 मिनट में पतला हो जाता है।
  • दिक्कत तब है, जब सीमेन 60 मिनट बाद भी पतला न हो या बहुत चिपचिपा रहे।
  • चिपचिपा सीमेन स्पर्म के तैरने में रुकावट बन सकता है, लेकिन IUI और IVF में लैब स्पर्म को सीमेन से अलग कर लेती है।
  • पानी कम पीने से सीमेन गाढ़ा होने का पक्का सबूत नहीं है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Thick Semen यानी गाढ़ा सीमेन ज्यादातर केसेस में शरीर का नॉर्मल प्रोसेस है। सीमेन गाढ़ा दिखे, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि वह कितनी देर में पतला होता है और उसमें स्पर्म कैसे तैर रहे हैं।

अगर सीमेन लगातार गाढ़ा रहे या प्रेगनेंसी में देरी हो रही हो, तो सीमेन एनालिसिस कराएं और रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर से बात करें।

Thick Semen पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

पुरुष का स्पर्म motility कितना होना चाहिए जिससे बच्चा ठहर सकता है?

स्पर्म की मोटिलिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

गाढ़ा सीमेन क्यों होता है?

क्या गाढ़ा सीमेन नॉर्मल है?

क्या Thick Semen Male Fertility को प्रभावित करता है?

क्या गाढ़े सीमेन से Sperm को आगे बढ़ने में परेशानी होती है?

Thick Semen के लिए डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

क्या पानी कम पीने से सीमेन गाढ़ा हो सकता है?

Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer