योनि मतलब वैजाइना (vagina) में दर्द होना एक आम समस्या है जिससे कई महिलाएं गुज़रती हैं, लेकिन शर्म या झिझक की वजह से इसके बारे में बात नहीं करतीं। Yoni me dard kab hota hai का जवाब है कि योनि में दर्द बहुत से मौकों पर हो सकता है क्योंकि इसके कई कारण होते हैं। योनि में दर्द इंफेक्शन, हॉर्मोनल बदलाव, प्रेगनेंसी के समय, शारीरिक संबंध यानी पार्टनर के साथ रिलेशन बनाते समय, या किसी अंदरूनी समस्या जैसे एंडोमेट्रियोसिस या सिस्ट के कारण हो सकता है. कभी यह दर्द हल्का होता है जो अपने आप ठीक हो जाता है, तो कभी इतना तेज़ होता है कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित होने लगती है। क्योंकि योनि में दर्द के कारण अलग हैं तो उसका इलाज भी अलग होता है। यह आर्टिकल उन सभी महिलाओं के लिए है जो योनि में किसी भी तरह का दर्द, जलन, या असहजता महसूस कर रही हैं और समझना चाहती हैं कि Yoni me dard kab hota hai, इसका कारण क्या है, कब चिंता करनी चाहिए, और कब डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।
योनि में दर्द कई कारणों से हो सकता है। कुछ कारण सामान्य हैं जो घर पर ठीक हो जाते हैं लेकिन इलाज से ही ठीक होते हैं ।
योनि में दर्द की यह सबसे कॉमन वजह है। यीस्ट इंफेक्शन में योनि में खुजली, जलन, और गाढ़ा सफ़ेद डिस्चार्ज होता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस में बदबूदार डिस्चार्ज और हल्का दर्द होता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) में पेशाब करते समय जलन और योनि के आसपास दर्द होता है।
हॉर्मोन में बदलाव से योनि की नमी कम हो जाती है, जिससे वहाँ ड्राईनेस यानी सूखापन हो जाता है। योनि में सूखापन यानी ड्राईनेस होने पर घर्षण से दर्द होता है। योनि में सूखापन मेनोपॉज़ के दौरान, स्तनपान कराते समय, या कुछ दवाइयों की वजह से हो सकता है।
साबुन, डिटर्जेंट, सेनेटरी पैड, या सिंथेटिक अंडरवियर से एलर्जी हो सकती है। इससे योनि के बाहरी हिस्से में जलन, खुजली, और दर्द होता है।
ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने से, साइकिल चलाने से, या किसी फिज़िकल एक्टिविटी से योनि के आसपास रगड़ लग सकती है जिससे दर्द हो सकता है।
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान योनि और पेल्विक एरिया में दर्द होता है। यह नॉर्मल हो सकता है, लेकिन दर्द अगर बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से मिलना जरुरी होता है।
संबंध के दौरान योनि में दर्द होना जिसे डिस्पेरूनिया कहते हैं, एक कॉमन समस्या है जिसके बारे में महिलाएं अक्सर बात नहीं करतीं।
जल्दबाज़ी में संबंध बनाने से, से, या हॉर्मोनल बदलाव की वजह से पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं बन पाता और जब संबंध बनाते समय वहाँ घर्षण होता है तो ड्राईनेस यानी सूखेपन की वजह से दर्द हो सकता है।
इस कंडीशन में योनि की मसल्स अपने आप कस जाती हैं जिससे संबंध बनाना बेहद दर्दनाक या असंभव हो जाता है। वेजिनीस्मस शारीरिक और मानसिक दोनों कारणों से हो सकता है।
यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर संबंध बनाने के दौरान दर्द और जलन बढ़ जाती है।
इसमें गर्भाशय की परत जैसा टिशू गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है। इससे गहरे संबंध के दौरान तेज़ दर्द होता है, यह दर्द तब ज़्यादा होता है जब पीरियड्स के आसपास संबंध बनाये जायें।
सिस्ट बड़ी होने पर संबंध बनाने के दौरान पेट के निचले हिस्से और योनि में दर्द हो सकता है।
यह गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब, और ओवरी का इंफेक्शन है जिससे संबंध बनाने के दौरान और बाद में तेज़ दर्द होता है।
प्रेगनेंसी के दौरान योनि में दर्द होना आम बात है, लेकिन हर दर्द सामान्य नहीं होता।
गर्भाशय का बढ़ना: जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है, गर्भाशय फैलता है और आसपास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इससे योनि और पेल्विक एरिया में हल्का दर्द या खिंचाव महसूस होता है।
ब्लड फ्लो बढ़ना: प्रेगनेंसी में योनि में खून का बहाव बढ़ जाता है जिससे सूजन और हल्का दर्द हो सकता है।
बच्चे का सिर नीचे आना: तीसरी तिमाही में जब बच्चे का सिर पेल्विस में आता है, तो योनि पर दबाव बढ़ता है और दर्द होता है।
हॉर्मोनल बदलाव: रिलैक्सिन हॉर्मोन से जोड़ों और मांसपेशियों में ढीलापन आता है जिससे दर्द हो सकता है।
अगर प्रेगनेंसी में योनि में तेज़ दर्द के साथ ब्लीडिंग हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। अगर पानी जैसा डिस्चार्ज हो जो रुक न रहा हो तो यह पानी की थैली फटने का संकेत हो सकता है। अगर दर्द के साथ बुखार हो तो इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
अगर आप माँ बनने का प्रयास कर रही हैं तो यह सेक्शन आपके लिए सबसे जरुरी है। कुछ कारण जिनकी वजह से योनि में दर्द होता है, वो फ़र्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकते हैं।
एंडोमेट्रियोसिस
यह सबसे कॉमन कंडीशन है जिसका असर फ़र्टिलिटी पर पड़ता है। इसमें पीरियड्स के दौरान तेज़ दर्द, संबंध बनाते समय दर्द, और पेल्विक में दर्द होता है। एंडोमेट्रियोसिस से फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकती है और कंसीव करने में दिक्कत आती है।
यह इंफेक्शन को बिना इलाज के छोड़ देने से होता है। यह फैलोपियन ट्यूब को नुकसान पहुँचाता है। इससे एक्टोपिक प्रेगनेंसी का ख़तरा बढ़ता है और कंसीव करना मुश्किल हो जाता है।
बार-बार होने वाले इंफेक्शन का अगर ठीक से इलाज न हों तो उससे प्रजनन संबंधी अंगों यानी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स (reproductive organs) को नुकसान पहुँच सकता है।
योनि में दर्द के कुछ लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें:
अगर आप अभी या भविष्य में माँ बनने की प्लानिंग कर रही हैं और आपको नीचे दी गई परेशानियां महसूस हो रही हैं, तो किसी फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेना आपके लिए सही रहेगा।
जैसा कि आपने समझा कि Yoni me dard kab hota hai, इसके कई जवाब हैं। यह इंफेक्शन, वैजाइना ड्राइनेस, प्रेगनेंसी, संबंध बनाने के दौरान, या एंडोमेट्रियोसिस जैसी अंदरूनी समस्या जैसे कारणों से हो सकता है।
ज़्यादातर मामलों में योनि का दर्द गंभीर नहीं होता और सही देखभाल से ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ कारण ऐसे हैं जो फ़र्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं, इसलिए योनि के दर्द को नज़रअंदाज़ न करें।
अगर दर्द बार-बार हो रहा है, कम नहीं हो रहा, या आप माँ बनने की कोशिश कर रही हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। सही समय पर सही जाँच और इलाज से ज़्यादातर समस्याएं ठीक हो जाती हैं।
पहले दर्द का कारण पता करें। अगर हल्का दर्द है तो साफ़-सफ़ाई रखें, कॉटन अंडरवियर पहनें। अगर दर्द कम न हो या अन्य लक्षण हों तो डॉक्टर से मिलें।
ड्राइनेस, इंफेक्शन, वेजिनिस्मस, या एंडोमेट्रियोसिस जैसे कारण हो सकते हैं। अगर हर बार दर्द हो तो जाँच ज़रूरी है।
हल्का दर्द सामान्य है क्योंकि गर्भाशय बढ़ रहा होता है। लेकिन तेज़ दर्द, ब्लीडिंग, या पानी आना सामान्य नहीं है।
कुछ कारण जैसे एंडोमेट्रियोसिस, PID फ़र्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। अगर आप माँ बनना चाहती हैं और आपकी योनि में दर्द है तो जाँच करवाएं।
इंफेक्शन, एलर्जी, ड्राइनेस, या UTI से जलन हो सकती है। अगर जलन के साथ डिस्चार्ज या बदबू हो तो डॉक्टर से मिलें।