अल्ट्रासाउंड के बाद जब रिपोर्ट में "mild bulky uterus" लिखा दिखता है, तो सबसे पहले यही ख़याल आता है कि कहीं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। यह चिंता स्वाभाविक है, लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर बार इसके पीछे कोई बड़ी समस्या हो।
Mild bulky uterus in hindi, का मतलब है कि गर्भाशय यानी यूट्रस (Uterus) का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा है। यह अपने आप में कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक कंडीशन है जो कई कारणों से हो सकती है। कभी यह फाइब्रॉइड की वजह से होता है, कभी एडिनोमायोसिस के कारण, और कभी-कभी डिलीवरी या हॉर्मोनल बदलाव के बाद भी बच्चेदानी थोड़ी बड़ी रह जाती है।
सबसे ज़रूरी बात यह समझना है कि "mild" शब्द का मतलब ही है कि स्थिति अभी शुरुआती है। इसका मतलब यह नहीं कि इसे नज़रअंदाज़ करें, लेकिन यह भी नहीं कि तुरंत घबराएं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे mild bulky uterus in hindi, इसके पीछे कौन सी वजहें होती हैं, और प्रेगनेंसी पर इसका कितना असर पड़ता है।
किसी भी बदलाव को समझने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि नॉर्मल क्या होता है। एक स्वस्थ महिला में यूट्रस का आकार लगभग 7 से 8 सेंटीमीटर लंबा, 4 से 5 सेंटीमीटर चौड़ा और 2 से 3 सेंटीमीटर मोटा होता है। इसका वज़न करीब 60 से 80 ग्राम होता है।
लेकिन यह आकार हर महिला में एक जैसा नहीं होता। आपकी उम्र, कितनी बार डिलीवरी हुई है,और आपके हॉर्मोन, इन सबका यूट्रस के साइज पर असर पड़ता है। जिन महिलाओं की एक या दो नॉर्मल डिलीवरी हो चुकी है, उनमें यूट्रस का आकार थोड़ा बड़ा होना बिल्कुल नॉर्मल है। इसीलिए सिर्फ साइज़ देखकर फ़ैसला नहीं किया जा सकता कि uterus bulky है या नहीं, डॉक्टर दूसरे लक्षणों और पूरी हिस्ट्री को भी देखते हैं।
जब अल्ट्रासाउंड में यूट्रस का साइज़ नॉर्मल से 1 से 2 सेंटीमीटर बड़ा दिखता है, तो उसे "mild bulky" कहा जाता है। यह कोई डायग्नोसिस नहीं है, बस एक ऑब्ज़र्वेशन है जो बताती है कि बच्चेदानी नॉर्मल से थोड़ी बड़ी है।
कुछ कंडीशन में यह पूरी तरह नॉर्मल होता है। अगर आपकी दो या उससे ज़्यादा डिलीवरी हुई हैं, तो डिलीवरी के बाद बच्चेदानी का साइज़ पूरी तरह पहले जैसा नहीं लौटता।
पीरियड्स से ठीक पहले भी यूट्रस की लाइनिंग यानी एंडोमेट्रियम (Endometrium) मोटी होने से हल्की बल्कीनेस दिख सकती है। पेरिमेनोपॉज़ (Perimenopause) यानी मेनोपॉज़ से पहले भी हॉर्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण ऐसा हो सकता है।
लेकिन अगर साथ में भारी ब्लीडिंग, तेज़ दर्द, या प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही है, तो यह जाँच की ज़रूरत बताता है।
Mild bulky uterus के पीछे कई मेडिकल कारण हो सकते हैं। आइए एक-एक करके समझते हैं।
यह यूट्रस की मसल्स में बनने वाली गाँठें होती हैं, जो कैंसर नहीं होतीं। छोटे फाइब्रॉइड के अक्सर कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन ये बच्चेदानी का साइज़ बढ़ा देते हैं। Uterine Fibroids होना, 30 से 50 साल की उम्र की महिलाओं में यह बहुत कॉमन बात है।
इसमें एंडोमेट्रियम (endometrium) यानी गर्भाशय की अंदरूनी परत वहाँ की मसल्स में घुसने लगती है। इससे बच्चेदानी भारी और बड़ी हो जाती है, साथ में पीरियड्स में तेज़ दर्द और भारी ब्लीडिंग होती है।
इस कंडीशन में एंडोमेट्रियम पर छोटी- छोटी गाँठें बन जाती हैं, जो अक्सर कैंसर से संबंधित नहीं होती हैं। लेकिन इनकी वजह से ब्लीडिंग और बल्कीनेस हो सकती है।
हॉर्मोन में गड़बड़ी होना भी Mild bulky uterus की एक आम वजह है। एस्ट्रोजन लेवल ज़्यादा होने पर यूट्रस की लाइनिंग मोटी होती जाती है, जिससे साइज़ बढ़ जाता है। PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) में भी यह देखा जाता है।
एक बार डिलीवरी हो जाने के बाद यूट्रस पूरी तरह अपने पुराने आकार में नहीं लौट पाता। लेकिन यह कोई बीमारी नहीं बस एक शारीरिक बदलाव है।
Mild bulky uterus में हमेशा लक्षण दिखें, यह ज़रूरी नहीं। कई महिलाओं को कोई तकलीफ़ नहीं होती, उन्हें बस रूटीन अल्ट्रासाउंड में इसका पता चलता है। लेकिन कुछ लक्षण हैं जिन पर ध्यान देना जरुरी है।
अगर इनमें से कोई भी लक्षण है तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है। लेकिन अगर कोई लक्षण नहीं है और सिर्फ अल्ट्रासाउंड में mild bulky दिखा है, तो डॉक्टर फॉलो-अप के साथ ऑब्ज़र्व करते हैं।
सिर्फ mild bulky uterus होने से प्रेगनेंसी नहीं हो, ऐसा अक्सर नहीं देखा गया है। प्रेगनेंसी पर असर, इसकी वजह क्या है, उस पर कुछ निर्भर करता है।
अगर बल्कीनेस पिछली डिलीवरी या हॉर्मोन में बदलाव की वजह से है, तो फर्टिलिटी पर कोई खास असर नहीं पड़ता। लेकिन अगर कारण फाइब्रॉइड है और वह यूट्रस की कैविटी के अंदर या पास है, तो भ्रूण यानी एम्ब्रीओ (embryo) का इम्प्लांट होना मुश्किल हो सकता है।
एडिनोमायोसिस में यूट्रस की अंदरूनी परत यानी एंडोमेट्रियम सख्त हो जाती है जिससे इम्प्लांटेशन और भ्रूण के विकास पर असर पड़ सकता है।
इसीलिए अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं और अल्ट्रासाउंड में mild bulky uterus दिखा है, तो एक बार फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से ज़रूर बात करें। वे सही कारण पता लगाकर बताएंगे कि कोई ट्रीटमेंट चाहिए या सब ठीक है।
सभी mild bulky uterus में इलाज की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर कोई लक्षण नहीं है और फर्टिलिटी पर असर नहीं पड़ रहा, तो डॉक्टर बस समय-समय पर अल्ट्रासाउंड से मॉनिटर करते हैं।
लेकिन अगर लक्षण हैं या प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही है, तो कारण के अनुसार इसका इलाज किया जाता है।
अगर कोई भी दवाई या छोटा प्रोसेस काम न करे और कंडीशन सीरियस हो, तभी डॉक्टर बड़ी सर्जरी जैसे मायोमेक्टॉमी (Myomectomy) या हिस्टेरेक्टॉमी (Hysterectomy) की सलाह देते हैं। लेकिन mild bulky uterus में ऐसा बहुत कम होता है।
अगर आप IVF या IUI जैसा फर्टिलिटी ट्रीटमेंट करवा रही हैं और आपको mild bulky uterus है, तो डॉक्टर पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि यूट्रस की कैविटी ठीक है या नहीं।
TVS यानी ट्रांसवेजाइनल सोनोग्राफी (Transvaginal Sonography) से गर्भाशय का सटीक आकार, एंडोमेट्रियम की मोटाई, और कोई गाँठ या पॉलिप है तो उसकी पोज़िशन देखी जाती है। कभी-कभी सोनोहिस्टेरोग्राफी (Sonohysterography) या हिस्टेरोस्कोपी भी की जाती है ताकि कैविटी के अंदर की स्थिति साफ़ दिखे।
अगर फाइब्रॉइड कैविटी के अंदर है तो एम्ब्रीओ ट्रांसफर से पहले उसे निकालना ज़रूरी हो सकता है। लेकिन अगर गाँठ बाहर की तरफ है और कैविटी सामान्य है, तो IVF में कोई रुकावट नहीं आती।
एडिनोमायोसिस में डॉक्टर कभी-कभी GnRH agonist से पहले यूट्रस को तैयार करते हैं और फिर फ्रोज़न एम्ब्रीओ ट्रांसफर (Frozen Embryo Transfer) करते हैं, इससे इम्प्लांटेशन के चांस बेहतर हो जाते हैं।
Mild bulky uterus in hindi समझें तो यह गर्भाशय के सामान्य से थोड़ा बड़े होने की स्थिति है जो कई कारणों जैसे फाइब्रॉइड, एडिनोमायोसिस, हॉर्मोनल बदलाव या पिछली डिलीवरी के कारण हो सकती है। यह अपने आप में कोई बीमारी नहीं है।
अगर कोई लक्षण नहीं है तो ज़्यादातर मामलों में सिर्फ मॉनिटरिंग काफ़ी होती है। लेकिन अगर भारी ब्लीडिंग, दर्द या प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही है, तो डॉक्टर कारण के अनुसार सही इलाज तय करते हैं। प्रेगनेंसी प्लान कर रही महिलाओं के लिए सबसे ज़रूरी बात यह है कि mild bulky uterus का मतलब माँ बनना नामुमकिन नहीं है, आपको बस सही जाँच और सही गाइडेंस चाहिए। फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से एक बार बात करना काफ़ी होता है ताकि सारी तस्वीर साफ़ हो सके और आप एक सही निर्णय ले सकें।