अगर आप पहली बार माँ बन रही हैं और प्रेगनेंसी कन्फर्म होने के बाद पहला अल्ट्रासाउंड हुआ है तो यह मूमेंट बहुत एक्साइटिंग होता है। और जब रिपोर्ट में "Single Live Intrauterine Gestational Sac" लिखा आता है, तो कई महिलाओं को समझ नहीं आता कि इसका मतलब क्या है। आप समझिये यह गुड न्यूज़ है। Single Gestational Sac Meaning है कि गर्भाशय यानी यूट्रस (Uterus) के अंदर एक प्रेगनेंसी सही जगह पर शुरू हो गई है। जेस्टेशनल सैक (Gestational Sac) वो फ्लूइड से भरी थैली होती है जिसमें भ्रूण डेवलप होता है। सिंगल का मतलब है कि सैक के अंदर एक भ्रूण है, ट्विन्स नहीं हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि single gestational sac meaning in hindi, यह सैक कब दिखता है, हफ्ते दर हफ्ते इसमें क्या बदलाव आता है, और कब डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है।
जेस्टेशनल सैक (Gestational Sac) प्रेगनेंसी का सबसे पहला साइन है जो अल्ट्रासाउंड में दिखता है। यह एक छोटी, गोल, फ्लूइड से भरी थैली होती है जो यूट्रस के अंदर बनती है।
यह एम्ब्रीओ (Embryo) यानी भ्रूण का पहला घर है। इसी के अंदर आगे चलकर योक सैक, फीटल पोल, और फिर बच्चा डेवलप होता है।
अल्ट्रासाउंड पर जेस्टेशनल सैक एक डार्क यानी काला गोला दिखता है जिसके चारों तरफ़ एक ब्राइट सफ़ेद रिम जैसी शेप होती है। यह ब्राइट रिम डेसिडुअल रिएक्शन (Decidual Reaction) है, जिसका मतलब है कि यूट्रस की लाइनिंग प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो चुकी है।
TVS यानी ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड में यह 4.5 से 5 सप्ताह में दिखने लगता है। पेट के ऊपर से अल्ट्रासाउंड में थोड़ा लेट यानी करीब 5.5 से 6 वीक में दिखता है।
"सिंगल" का मतलब है एक जेस्टेशनल सैक, यानी गर्भ में एक बच्चा है, ट्विन्स या मल्टीपल प्रेगनेंसी नहीं हैं।
इंट्रायूटराइन (Intrauterine) का मतलब है यूट्रस के अंदर। यह इसलिए ज़रूरी है क्योंकि कभी-कभी प्रेगनेंसी यूट्रस के बाहर, ट्यूब में भी हो जाती है। उसे एक्टॉपिक प्रेगनेंसी (Ectopic Pregnancy) कहते हैं। इसलिए जब रिपोर्ट में "Intrauterine" लिखा आता है, तो यह कन्फर्म हो जाता है कि प्रेगनेंसी सही जगह पर है।
"Live" लिखा हो तो इसका मतलब है कि हार्टबीट दिख रही है, जो एक अच्छा साइन है। लेकिन बहुत शुरुआती हफ्तों में हार्टबीट न दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं होती।
यह प्रेगनेंसी का सबसे शुरुआती स्टेज होता है। अल्ट्रासाउंड में सिर्फ़ जेस्टेशनल सैक दिखता है, जिसकी साइज़ करीब 2 से 5 mm होती है। इस समय योक सैक या फीटल पोल दिखाई नहीं देते, इसलिए सिर्फ़ सैक दिखना सामान्य होता है।
अब जेस्टेशनल सैक के अंदर एक छोटा गोला दिखने लगता है, जिसे योक सैक (Yolk Sac) कहते हैं। यह एम्ब्रीओ को शुरुआती न्यूट्रिशन देता है जब तक प्लेसेंटा पूरी तरह बन नहीं जाता।
योक सैक दिखना अच्छा संकेत है। इसका मतलब प्रेगनेंसी सही तरीके से डेवलप हो रही है।
इस स्टेज पर योक सैक के बगल में एक छोटी सी बनावट दिखती है, इसे फीटल पोल (Fetal Pole) हैं, यानी बच्चे की शुरुआती शेप। और सबसे बड़ी बात है कि अब हार्टबीट डिटेक्ट होनी चाहिए।
नॉर्मल हार्ट रेट इस स्टेज पर 100 से 120 BPM (बीट्स पर मिनट) के आसपास होता है। 7-8 हफ्ते तक यह बढ़कर 140-170 BPM तक पहुँच जाता है।
हार्टबीट दिखना हेल्दी प्रेगनेंसी कन्फर्म करने का सबसे बड़ा लक्षण है। इसके बाद मिसकैरेज का रिस्क काफ़ी कम हो जाता है। 8 हफ्ते पर हार्टबीट कन्फर्म हो जाए तो प्रेगनेंसी के आगे बढ़ने के चांस 95% से ज़्यादा होते हैं।
अगर 6 हफ्ते पर हार्टबीट न दिखे तो डॉक्टर 7 से 10 दिन बाद रिपीट स्कैन करवाते हैं। कभी-कभी तारीख में 4-5 दिन का फ़र्क होता है जिसकी वजह से हार्टबीट आने में थोड़ा समय लग सकता है।
इस स्टेज पर फीटल पोल और साफ दिखने लगता है और बच्चे की शुरुआती शेप बनने लगती है। इस समय CRL यानी क्राउन-रंप लेंथ (crown-rump length) मापी जाती है, जिससे प्रेगनेंसी की सही उम्र का अंदाज़ा लगाया जाता है।
जेस्टेशनल सैक की साइज़ से डॉक्टर प्रेगनेंसी की उम्र और डेवलपमेंट का अंदाज़ा लगाते हैं। इसके लिए MSD यानी मीन सैक डायमीटर (Mean Sac Diameter) नापा जाता है।
अगर MSD 25 mm से ज्यादा हो और अंदर एम्ब्रीओ न दिखे, तो ऐसी स्थिति को एनेम्ब्रायोनिक प्रेगनेंसी (anembryonic pregnancy) या ब्लाइटेड ओवम (blighted ovum) कहा जाता है। लेकिन यह निष्कर्ष एक ही स्कैन से नहीं निकाला जाता, इसलिए दोबारा स्कैन करके कन्फर्म किया जाता है।
सैक की शेप भी महत्वपूर्ण होती है। सामान्य सैक गोल या ओवल होता है। अगर शेप अनियमित हो या सैक यूट्रस में नीचे की तरफ दिखे, तो डॉक्टर फॉलो-अप में ज्यादा ध्यान रखते हैं।
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ लाइनें बार-बार दिखती हैं। इन्हें सही तरह से समझना जरूरी होता है, ताकि बिना वजह चिंता न हो।
कुछ स्थितियाँ ऐसी होती हैं जहाँ इंतज़ार करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से बात करना जरूरी होता है।
ऐसी स्थितियों में डॉक्टर hCG ब्लड टेस्ट और रिपीट अल्ट्रासाउंड के जरिए आगे की स्थिति को समझकर सही प्लान बनाते हैं।
IVF में टाइमिंग ज्यादा क्लियर होती है क्योंकि एम्ब्रियो ट्रांसफर (embryo transfer) की सही डेट पता होती है। इसी वजह से हर स्टेप को सही समय पर मॉनिटर किया जाता है।
सिंगल जेस्टेशनल सैक का मतलब है एक बच्चे की प्रेगनेंसी सही जगह यानी यूट्रस में शुरू हो गई है। यह बहुत अच्छा साइन है।
अर्ली प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड पर सब कुछ एक साथ नहीं दिखता। पहले सैक, फिर योक सैक, फिर फीटल पोल, और फिर हार्टबीट, सब स्टेप बाई स्टेप आता है। 5 हफ्ते पर सिर्फ़ सैक दिखे और बच्चा न दिखे तो पैनिक न करें।
डॉक्टर की सलाह पर फॉलो-अप स्कैन करवाएँ। hCG रिपोर्ट और अल्ट्रासाउंड मिलाकर प्रेगनेंसी की प्रोग्रेस ट्रैक होती है। IVF हो या नेचुरल प्रेगनेंसी, प्रॉसेस एक ही है, बस मॉनिटरिंग IVF में ज़्यादा होती है।