8 तरीके जिनसे बढ़ सकती है IVF सक्सेस रेट (IVF success tips in hindi)

Last updated: May 15, 2026

साराँश (Overview)

IVF में सक्सेस सिर्फ़ डॉक्टर और IVF क्लीनिक पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी तैयारी भी IVF सक्सेस रेट बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बहुत से कपल्स पूछते हैं कि वे अपनी तरफ़ से क्या कर सकते हैं? इसका जवाब IVF success tips in hindi आर्टिकल में हम 8 ऐसे प्रैक्टिकल टिप्स के साथ दिया जा रहा है .ये टिप्स रिसर्च और फ़र्टिलिटी एक्सपर्ट्स की सलाह पर आधारित हैं। इन्हें फ़ॉलो करने से IVF में सफलता मिलने के चांस बढ़ सकते हैं।

टिप 1: सही समय पर IVF ट्रीटमेंट शुरू करें

उम्र IVF सक्सेस का सबसे बड़ा फ़ैक्टर है। 35 साल से कम उम्र में पहली साइकल का सक्सेस रेट 50 से 60% तक हो सकता है, जबकि 40 के बाद यह 10 से 15% तक गिर जाता है। इसलिए अगर डॉक्टर ने IVF की सलाह दी है तो बहुत ज़्यादा इंतज़ार न करें।

इसका मतलब यह नहीं कि 40 के बाद IVF काम नहीं करता। डोनर एग्स, PGT (प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग), और बेहतर प्रोटोकॉल से उम्र ज़्यादा होने पर भी रिजल्ट सुधारे जा सकते हैं। लेकिन जितनी जल्दी शुरू करेंगे, तो सफलता का चांस उतना ही ज्यादा होगा।

टिप 2: वज़न को सही रेंज में लाएँ

BMI 19 से 25 के बीच होना IVF सक्सेस के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ज़्यादा वज़न से ओवेरियन रिस्पॉन्स कम हो सकता है, एग क्वालिटी गिर सकती है, और OHSS का रिस्क बढ़ जाता है। कम वज़न से हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है और पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

अगर वज़न ज़्यादा है तो IVF से 2 से 3 महीने पहले से हल्की एक्सरसाइज और संतुलित डाइट लेना शुरू करें। सिर्फ 5 से 10% वज़न कम करने से भी IVF रिजल्ट में फ़र्क आ जाता है। लेकिन क्रैश डाइट या बहुत हार्ड वर्कआउट से बचें, क्योंकि इनसे शरीर पर एक्स्ट्रा स्ट्रेस पड़ता है जो फ़र्टिलिटी के लिए अच्छा नहीं।

यह भी पढ़ें : सिंगल जेस्टेशनल सैक का मतलब क्या है?

टिप 3: डाइट और न्यूट्रिशन सुधारें

अपने खाने में प्रोटीन, आयरन, फ़ोलेट, ओमेगा-3 और ज़िंक जैसे न्यूट्रिएंट्स शामिल करें। दालें, हरी सब्ज़ियाँ, फल, ड्राई फ्रूट्स, पनीर, दही और अंडे ऐसे विकल्प हैं जो शरीर को सही सपोर्ट देते हैं और एग क्वालिटी पर पॉज़िटिव असर डालते हैं।

इसके साथ यह भी समझना ज़रूरी है कि क्या नहीं खाना है। तला-भुना, मैदे की चीज़ें, ज़्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड इंसुलिन लेवल बढ़ाते हैं, जिससे ओवरी का काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए इन्हें जितना हो सके कम रखें।

रिसर्च में यह भी देखा गया है कि मेडिटेरेनियन डाइट (Mediterranean diet) यानी सब्ज़ियाँ, फल, साबुत अनाज जैसे दलिया, क्विनोआ और हेल्दी फैट्स वाली डाइट से IVF का रिज़ल्ट बढ़िया हो जाता है।

दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं, क्योंकि सही हाइड्रेशन ब्लड सर्कुलेशन और एंडोमेट्रियम दोनों को सपोर्ट करता है। ओवेरियन स्टिमुलेशन के समय आपका हाइड्रेशन अच्छा होना चाहिए।

टिप 4: सप्लीमेंट्स टाइम पर लें

IVF में सप्लीमेंट्स ऑप्शनल नहीं होते, बल्कि ट्रीटमेंट का हिस्सा होते हैं। आपको रोज फ़ॉलिक एसिड (folic acid) की 400 से 800 माइक्रोग्राम डोज़ लेना ज़रूरी होता है, क्योंकि यह एग क्वालिटी और शुरुआती प्रेगनेंसी दोनों को सपोर्ट करता है।

विटामिन D का लेवल चेक करवाएँ, क्योंकि इसकी कमी से IVF का रिज़ल्ट प्रभावित होता है। अगर आपकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा है तो CoQ10 एग क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। पुरुषों में ज़िंक, सेलेनियम और विटामिन E स्पर्म हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

लेकिन याद रहे कि कोई भी सप्लीमेंट अपने आप शुरू न करें। हर केस अलग होता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयाँ लें।

टिप 5: स्ट्रेस मैनेज करें

IVF success tips in hindi में अगली टिप है स्ट्रेस मैनेजमेंट। डॉक्टरों के अनुसार ज़्यादा स्ट्रेस बॉडी में कोर्टिसोल (cortisol) हॉर्मोन बढ़ाता है जो यूट्रस में ब्लड फ़्लो और हॉर्मोनल बैलेंस दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकता है।

इसे कंट्रोल करने के लिए रोज़ 10–15 मिनट मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग करें। पार्टनर से खुलकर बात करें और अगर सोशल मीडिया आपको परेशान करता है तो उससे थोड़ा ब्रेक लें। ज़रूरत हो तो काउंसलिंग भी मदद करती है।

सबसे ज़रूरी बात, खुद को दोष न दें। IVF की सफलता या असफलता कई फैक्टर्स पर निर्भर कराती है, हर चीज़ आपके कंट्रोल में नहीं होती, इसीलिए रिलैक्स रहें।

टिप 6: नींद और एक्सरसाइज़ का ध्यान रखें

IVF में नींद सिर्फ आराम नहीं, रिकवरी का हिस्सा है। रोज़ 7–8 घंटे की नींद लें, क्योंकि इसी समय शरीर हॉर्मोनों के बैलेंस को रीसेट करता है। सोने का समय फिक्स करें, सोने से पहले स्क्रीन कम करें और कमरा शांत व आरामदायक रखें। अच्छी नींद से शरीर दवाइयों का बेहतर रिस्पॉन्स देता है।

एक्सरसाइज़ हल्की लेकिन नियमित होनी चाहिए। वॉक, योग या हल्की स्ट्रेचिंग ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और स्ट्रेस कम करते हैं। लेकिन बहुत हैवी वर्कआउट, खासकर स्टिमुलेशन और एम्ब्रीओ ट्रांसफर के बाद, शरीर पर उल्टा दबाव डाल सकता है, इसलिए उससे बचना बेहतर है।

यह भी पढ़ें : फर्टाइल विंडो क्या होती है?

टिप 7: नुकसानदेह आदतें छोड़ें

कुछ आदतें IVF सक्सेस को सीधे तौर हानि पहुँचाती हैं. इन्हें जितनी जल्दी हो छोड़ दें।

  • स्मोकिंग एग क्वालिटी, स्पर्म क्वालिटी और इम्प्लांटेशन तीनों को प्रभावित करती है, इसलिए IVF से कम से कम 2–3 महीने पहले इसे बंद करना ज़रूरी है।
  • शराब विभिन्न हार्मोन का बैलेंस बिगाड़ती है और मिसकैरेज का जोखिम बढ़ाती है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद रखना ही सुरक्षित है।
  • कैफ़ीन सीमित रखें और दिन में 200 मिलीग्राम से ज़्यादा न लें, क्योंकि ज़्यादा कैफ़ीन इम्प्लांटेशन को प्रभावित कर सकता है।
  • पुरुषों में लैपटॉप गोद में रखने या ज़्यादा गर्मी से स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।

टिप 8: दवाइयों और इंजेक्शन्स का शेड्यूल फ़ॉलो करें

डॉक्टर जो भी दवाइयाँ या इंजेक्शन्स दें, उन्हें बिल्कुल समय पर लें। ट्रिगर इंजेक्शन, जो एग रिट्रीवल से 34–36 घंटे पहले दिया जाता है, उसमें थोड़ी सी देरी भी रिज़ल्ट को प्रभावित कर सकती है।

इसलिए फोन में रिमाइंडर सेट करें और शेड्यूल लिखकर सामने रखें। अगर कोई डोज़ छूट जाए, तो खुद से बदलाव न करें और तुरंत डॉक्टर से बात करें।

किसी भी दवाई को अपने मन से बंद करना या डोज़ बदलना सही नहीं है, भले ही हल्के साइड इफ़ेक्ट महसूस हों।

निष्कर्ष (Conclusion)

IVF success tips in hindi का सार यह है कि इन 8 टिप्स को IVF से 2 से 3 महीने पहले से फ़ॉलो करना शुरू करें। टाइमिंग सही रखें, वज़न कंट्रोल करें, डाइट सुधारें, सप्लीमेंट्स लें, स्ट्रेस मैनेज करें, अच्छी नींद लें, बुरी आदतें छोड़ें, दवाइयों का शेड्यूल बिल्कुल फ़ॉलो करें, और डॉक्टर से खुलकर बात करें।

IVF में गारंटी कोई नहीं दे सकता, लेकिन अपनी तरफ़ से पूरी तैयारी करने वाले कपल्स के रिजल्ट हमेशा बेहतर आते हैं।

IVF success tips के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

IVF में पहली बार में सक्सेस रेट कितना होता है?

क्या लाइफ़स्टाइल चेंज से सच में IVF सक्सेस बढ़ती है?

IVF से पहले कितने महीने से तैयारी शुरू करनी चाहिए?

क्या IVF में बार-बार कोशिश करने से चांस बढ़ते हैं?

पुरुष IVF सक्सेस के लिए क्या कर सकते हैं?

क्या IVF के दौरान ट्रैवल कर सकते हैं?

Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer