Iron Rich Fruits: प्रेगनेंसी और Fertility के लिए आयरन से भरपूर फल

Last updated: September 24, 2026

सारांश (Overview)

खून की कमी होने पर अक्सर अनार, सेब और चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादातर ताजे फलों में आयरन बहुत कम होता है। फलों का फायदा यह है कि इनमें मौजूद विटामिन C दाल, सब्जियों और दूसरे पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में ज्यादा मात्रा में अब्सॉर्ब होने में मदद करता है।

इस आर्टिकल में जानेंगे कि किन फलों में आयरन ज्यादा होता है, प्रेगनेंसी और फर्टिलिटी में आयरन क्यों जरूरी है और डाइट से आयरन शरीर को ज्यादा कैसे मिल सकता है।

Iron क्या है और Pregnancy तथा Fertility के लिए क्यों जरूरी है?

आयरन एक मिनरल है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन बनता है। हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। प्रेगनेंसी में आयरन की कमी से समय से पहले डिलीवरी और बच्चे के वजन कम होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए प्रेगनेंसी से पहले आयरन की कमी दूर करना जरूरी है।

भारत में एनीमिया बहुत आम है। NFHS-5 के अनुसार 15 से 49 साल की 57% महिलाओं में एनीमिया है, यानी हर 10 में से करीब 6 महिलाएं। हालांकि, हर एनीमिया आयरन की कमी की वजह से नहीं होता।

Iron Rich Fruits: आयरन से भरपूर फलों की लिस्ट

आयरन की बात करें तो सूखी खुबानी, अंजीर, किशमिश और खजूर जैसे सूखे फलों में ताजे फलों की तुलना में आयरन ज्यादा होता है। ताजे फलों में औसतन सिर्फ 0.59 mg आयरन प्रति 100 ग्राम होता है। सूखे फलों में पानी कम होने की वजह से 100 ग्राम में आयरन की मात्रा ज्यादा दिखती है। 

 

फल

आयरन (mg प्रति 100 ग्राम)

सूखी खुबानी (Dried apricot)

2.7

सूखा अंजीर

2.0

किशमिश

1.9

खजूर

1.0

सूखा आलूबुखारा (Prunes)

0.9

अनार

0.3

केला

0.3

सेब

0.1

संतरा

0.1

 

ये डाटा USDA के फूड डाटा पर आधारित हैं।अनार का डाटा भी USDA से लिया गया है। ऊपर की पहली पांच चीजें सूखे फल हैं, इसलिए ताजे फलों की तुलना में इनमें आयरन ज्यादा है।

आयरन के साथ Vitamin C भी जरूरी है

फल खुद आयरन का बड़ा सोर्स नहीं हैं, लेकिन अमरूद, संतरा, नींबू और अनानास जैसे Vitamin C वाले फल दाल, सब्जियों और दूसरे पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में पहुंचने में मदद करते हैं। ICMR भी आयरन वाले खाने के साथ विटामिन C लेने की सलाह देता है।

 

सबसे ज्यादा Iron किस Fruit में पाया जाता है?

ऊपर की लिस्ट में सूखी खुबानी में सबसे ज्यादा आयरन है, करीब 2.7 mg प्रति 100 ग्राम। इसके बाद सूखा अंजीर, किशमिश और खजूर आते हैं। ताजे फलों में आयरन काफी कम होता है, इसलिए खून की कमी पूरी करने के लिए सिर्फ फलों पर निर्भर रहना सही नहीं है।

ध्यान रखें कि 100 ग्राम सूखे फल एक बार में खाना आसान नहीं है। 10 सूखी खुबानी यानी करीब 35 ग्राम में 0.9 mg आयरन मिलता है। इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करें, लेकिन आयरन की कमी होने पर सिर्फ फलों से इसे पूरा करने की कोशिश न करें।

Pregnancy के दौरान Iron Rich Fruits क्यों जरूरी हैं?

प्रेगनेंसी में रोज 27 mg आयरन की जरूरत होती है। फलों में मौजूद विटामिन C दाल, हरी सब्जियों और अनाज से मिलने वाले आयरन को शरीर में पहुंचने में मदद करता है। इसलिए प्रेगनेंसी में विटामिन C वाले फल डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

NFHS-5 के अनुसार भारत में 52.2% प्रेग्नेंट महिलाओं में एनीमिया है। ICMR प्रेगनेंसी के 12वें हफ्ते से ब्रेस्टफीडिंग के पहले छह महीने तक रोज 60 mg आयरन और 0.5 mg फोलिक एसिड टेबलेट लेने की सलाह देता है।

आयरन रिच फ्रूट्स, इस फोलिक एसिड टेबलेट की जगह नहीं ले सकते। अगर आयरन की कमी है, तो फलों को डाइट में शामिल करिये, लेकिन फोलिक एसिड लेनी भी जरूरी है।

Fertility के लिए Iron का क्या महत्व है?

फर्टिलिटी के लिए शरीर में आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए। आयरन की कमी होने पर ओवुलेशन प्रभावित हो सकता है और इससे प्रेगनेंसी ठहरने में परेशानी हो सकती है। एक बड़ी स्टडी में आयरन सप्लीमेंट लेने वाली महिलाओं में ओवुलेशन से जुड़ी निःसंतानता की समस्या कम देखी गई।

लेकिन फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा आयरन लेना सही नहीं है। एक स्टडी में 65 mg या उससे ज्यादा आयरन सप्लीमेंट लेने वाली महिलाओं में AFC कम पाया गया, जबकि खाने से मिलने वाले आयरन के साथ ऐसा असर नहीं दिखा। इसलिए अगर आयरन की कमी है, तो उसे जांच के आधार पर पूरा करें और खुद से हाई-डोज सप्लीमेंट न लें।

Iron की कमी के लक्षण

आयरन की कमी के आम लक्षण हैं थकान, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज महसूस होना, स्किन पीली पड़ना और सिरदर्द। शुरुआत में ये लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए कई महिलाएं इन्हें रोज की थकान समझकर नजरअंदाज कर देती हैं।

कुछ लोगों में ये लक्षण भी दिखते हैं:

  • बाल ज्यादा झड़ना
  • बर्फ या दूसरी न खाने वाली चीजें खाने की इच्छा (Pica)
  • जीभ में दर्द या मुंह में छाले
  • नाखूनों के आकार में बदलाव
  • पैरों में बेचैनी (Restless legs)

ऐसे लक्षण हों, तो ब्लड टेस्ट (CBC) कराएं और रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाएं।

शरीर में Iron का Absorption कैसे बढ़ाएं?

हर तरह का आयरन शरीर में एक जैसा नहीं पहुंचता। मीट, मछली और चिकन से मिलने वाला हीम आयरन शरीर आसानी से ले लेता है, जबकि दाल, सब्जियों और फलों से मिलने वाला नॉन-हीम आयरन कम मात्रा में शरीर तक पहुंचता है। विटामिन C इसके अब्सॉर्प्शन में मदद करता है। 

इसलिए आयरन वाली चीजों के साथ कुछ बातों का ध्यान रखें: 

  • विटामिन C साथ लें: दाल, चना या पालक के साथ अमरूद, संतरा या नींबू लें।
  • चाय का समय बदलें: खाने से पहले, खाने के साथ या तुरंत बाद चाय न पिएं। आयरन की टैबलेट के आसपास भी चाय से बचें।
  • कैल्शियम साथ न लें: कैल्शियम की टेबलेट आयरन वाले खाने या आयरन की आयरन के साथ लेने से आयरन शरीर में कम पहुंच सकता है।

रोजाना कितने Iron की जरूरत होती है?

ICMR-NIN के अनुसार भारतीय पुरुषों को रोज 19 mg और महिलाओं को 29 mg आयरन चाहिए। प्रेगनेंसी में यह जरूरत 27 mg और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान 23 mg रोज हो जाती है।

एक बात और ध्यान रखें। बड़ों के लिए रोज 45 mg से ज्यादा आयरन लेना सही नहीं है, जब तक डॉक्टर इसकी सलाह न दें।

Iron Rich Fruits खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • सूखे मेवे सीमित मात्रा में लें: इनमें शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है। प्रेगनेंसी में शुगर बढ़ी हो, तो मात्रा के लिए डॉक्टर से पूछें।
  • खुद से ज्यादा डोज न लें: रोज 20 mg से ज्यादा आयरन सप्लीमेंट लेने से कब्ज, मतली, उल्टी और पेट दर्द हो सकता है। डॉक्टर की दी गई टेबलेट से परेशानी हो, तो इसे खुद से बंद करने के बजाय डॉक्टर से बात करें।

याद रखने वाली मुख्य बातें (Key takeaways)

  • ताजे फलों में आयरन कम होता है। Iron Rich Fruits में सबसे ऊपर सूखी खुबानी, अंजीर और किशमिश हैं।
  • फलों का बड़ा फायदा विटामिन C है, जो दाल और सब्जियों का Iron शरीर तक पहुंचाता है।
  • भारतीय महिलाओं को रोज 29 mg Iron चाहिए, और प्रेगनेंसी में IFA की टेबलेट की जगह नहीं लेते।
  • Fertility के लिए आयरन की कमी दूर करें, लेकिन बिना सलाह के ज्यादा डोज न लें।

निष्कर्ष (Conclusion)

फल खून की कमी का अकेला इलाज नहीं हैं, लेकिन सही तरीके से खाए जाएँ तो बहुत मदद करते हैं। दाल, पालक, चने या अंडे के साथ अमरूद या संतरा लें, और चाय को खाने से दूर रखें।

प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो पहले हीमोग्लोबिन की जांच कराएं, ताकि कमी हो तो समय पर पूरी की जा सके।

Iron Rich Fruits पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सबसे ज्यादा आयरन कौन से Fruit में पाया जाता है?

आयरन से भरपूर 10 खाद्य पदार्थ कौन से हैं?

गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन से भरपूर कौन से खाद्य पदार्थ हैं?

गर्भवती महिला को सबसे ज्यादा फल कौन सा खाना चाहिए?

क्या आयरन से भरपूर फल Fertility बढ़ाने में मदद करते हैं?

Pregnancy Planning के दौरान कितना Iron जरूरी है?

क्या Iron की कमी से Pregnancy होने में परेशानी हो सकती है?

क्या Vitamin C आयरन के Absorption को बढ़ाता है?

क्या गर्भावस्था में रोज फल खाना जरूरी है?

Iron की कमी को पूरा करने के लिए कौन से फल खाएं?

Disclaimer: The information provided here serves as a general guide and does not constitute medical advice. We strongly advise consulting a certified fertility expert for professional assessment and personalized treatment recommendations.
© 2026 Indira IVF Hospital Limited. All Rights Reserved. T&C Apply | Privacy Policy| *Disclaimer