आईवीएफ के फायदे - इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कृत्रिम गर्भाधान की एक प्रकिया है। नि:संतानता में आईवीएफ श्रेष्ठ, सरोगेसी के अनुकूल प्रक्रिया
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कृत्रिम गर्भाधान की एक प्रकिया है। ‘इन विट्रो’ एक लैटिन शब्द है ‘ग्लास में’ के लिए। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक प्रक्रिया है जिसमें महिला के शरीर के बाहर प्रयोगशाला में शुक्राणु को अंडे से निषेचित किया जाता है। अधिकांश मामलों में ‘आईवीएफ’ को नि:संतानता के उपचार के मामलों में ‘अंतिम पड़ाव’ के रूप में माना जाता है, जबकि यह उन लोगों के लिए पहला और सफल कदम हो सकता है जो नि:संतानता से जूझ रहे हैं या जो केवल पारंपरिक तरीके से गभार्धान नहीं करना चाहते हैं, या समान-सेक्स जोड़ों, स्वास्थ्य समस्या, व्यस्त कार्यक्रम के चलते संतान प्राप्ति नहीं कर पाए हैं।
इस लेख में हम यह बता रहे हैं कि आईवीएफ को गभार्धान का एक प्रभावी और लक्ष्य प्राप्ति का सर्वोत्तम तरीका क्यों माना जाना चाहिए।
1.आईवीएफ से बढ़ाता है स्वस्थ बच्चे की संभावना
-यह प्रक्रिया दम्पति को वंशानुगत बीमारी या क्रोमोसोमल समस्याओं के लिए भ्रूण की स्क्रीनिंग करने का विकल्प प्रदान करती है। जेनेटिक स्क्रीनिंग एक शक्तिशाली नई तकनीक है, जो एक दम्पत्ति को स्वस्थ बच्चा पैदा करने में मदद करती है।
2.दान किए गए अंडे या शुक्राणु का उपयोग
– इन मामलों में, क्लिनिक में अंडे को मैन्युअल रूप से निषेचित किया जा सकता है और आईवीएफ के लिए भ्रूण का उपयोग किया जा सकता है, जो कि महिला को पहली बार या दूसरी बार गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाता है।
3.सरोगेसी के अनुकूल प्रक्रिया
– सबसे महत्वपूर्ण बात, आईवीएफ दम्पत्ति अगर किसी कारण से गर्भधारण नहीं करना चाहे तो इस यात्रा में तीसरे शख्स के रूप में अन्य महिला को गर्भधारण के अनुकूल बनाया जा सकता है। एक सरोगेट मां। आईवीएफ का अंतिम पड़ाव भी नि:संतानता का उपचार करने में सक्षम है क्योंकि यह सरोगेसी को मातृत्व के मार्ग का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने में सक्षम है।
4.आईवीएफ प्रक्रिया पर नियंत्रण
– माता-पिता, जो अपने करियर, नौकरी या अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं या जिनकी अपनी पर्सनल लाइफ है और जो अपनी इच्छा से संतान प्राप्ति चाहते हैं उनके लिए आईवीएफ / सरोगेसी का बेहतर विकल्प है।
5.नि:संतानता में आईवीएफ श्रेष्ठ
-जहां अन्य बांझपन उपचार बेकार साबित होते हैं वहां आईवीएफ की सफलता जादुई है। आईवीएफ को दुनिया में सबसे प्रभावी, समयबद्ध और उत्पादक नि:संतानता उपचारों में से एक माना जाता है।
2022
पिछले कुछ वर्षों में थायराइड �...
2022
पुरूष निःसंतानता शब्द कुछ सा�...
निःसंतानता एक ऐसी समस्या बनत�...
2022
समय के साथ हमारी प्राथमिकताओ�...
संतान सुख हर दम्पती की सबसे पह...
2022
Did you know that your diet can boost the success rate of your IVF fertility j...
2022
Since the first test tube baby in 1978, the field of Assisted Reproductive Tec...
Get quick understanding of your fertility cycle and accordingly make a schedule to track it